HomeUttarakhandNainitalहल्द्वानी : जरूरतमंदों के लिए 'हल्द्वानी ऑनलाइन संस्था' ने किया अन्न धारा...

हल्द्वानी : जरूरतमंदों के लिए ‘हल्द्वानी ऑनलाइन संस्था’ ने किया अन्न धारा मुहिम का विस्तार, लगाए प्याऊ

ADVERTISEMENTS

Haldwani। जैसा कि विदित है ‘हल्द्वानी ऑनलाइन संस्था’ हर समय समाज सेवा करता आ रहा है। निर्धन दिव्यांगों को व्हीलचेयर, अन्न धारा, पग धारा, जल धारा, रक्त की व्यवस्था, निर्धन लोगों को आर्थिक मदद जैसी कई मुहिम इनके द्वारा चलाई जा रही है। इसी कड़ी में आज शनिवार को नववर्ष के पावन अवसर पर हल्द्वानी ऑनलाइन संस्था (सहायता समूह) ने समाज सेवा के कार्य को आगे बढ़ते हुए निम्न कार्य किये है।

1- अन्न धारा मुहिम का विस्तार करते हुए, आज संस्था द्वारा मुखानी स्थित हीरानगर पुलिया के पास अपण दुकान में VISI Cooler (पारदर्शी फ़्रीज) को चालू किया गया है जिसमें लोगों द्वारा दान किया गया खाना रखा जाएगा और इसे सभी जरूरतमंद तक पहुंचाया जाएगा।

2- जल धारा मुहिम के अंतर्गत हल्द्वानी के नियर बॉम्बे हॉस्पिटल, आवास विकास रोड के पास प्याऊ चालू किया गया। ताकि गर्मियों में सभी को जल प्राप्त हो सके। इसके अलावा संस्था के सदस्यों ने मुखानी पर लोगों को शर्बत भी पिलाया गया।

संस्था द्वारा चलाये जाने वाले मुहिम :

1- अन्न धारा: सोमवार, बुधवार, शनिवार को सोबन सिंह जीना बेस हॉस्पिटल हल्द्वानी में मरीज को फल वितरण, एवं तीमारदारों को भोजन वितरण।
2- पग धारा: जरूरतमंद और स्कूल में पढ़ने वाले छात्र-छात्राओं को जूते चपल की व्यवस्था।
3- संवाद धारा: विशेषज्ञों ओर जनता के मध्य सामाजिक विषयों पर संवाद।
4- पवित्र धारा: चित्रशिला, रानीबाग, गार्गी नदी की सफाई।
5- जल धारा: गर्मियों में हल्द्वानी मुख्य मार्गो में जल वितरण।
6- रक्त व्यवस्था: आपातकाल में जररूतमंद हेतु रक्त व्यवस्था करना।
7- रिश्तों की गर्माहट: लोगों द्वारा उनके उपयोग में नहीं लिए जा रहे कपड़ो, कंबलों को एकत्र कर जरूरतमंदों को देना।
8- निर्धन दिव्यांगों को व्हीलचेयर, दिव्यांग रिक्शा वितरण।
9- मदद की दरकार: निर्धनों के इलाज हेतु आर्थिक मदद।

उत्तराखंड : पर्यावरण मित्रों को अब 500 रुपये प्रतिदिन मानदेय – सीएम धामी

ADVERTISEMENTS
RELATED ARTICLES

6 Comments

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments