HomeUttarakhandNainitalहल्द्वानी न्यूज: अब अपने जनपद में जाकर ही होगा ट्रेन से आने...

हल्द्वानी न्यूज: अब अपने जनपद में जाकर ही होगा ट्रेन से आने वाले यात्रियों का स्वास्थ्य परीक्षण

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

हल्द्वानी। जिलाधिकारी सविन बंसल ने बताया है कि बाहर से आने वाले लोगों का मेडिकल चेकअप एवं थर्मल स्केंनिंग का काम शासन के दिशा निर्देशों के अनुसार अब सम्बन्धित जनपदों में ही किया जायेगा। केवल नैनीताल जिले के यात्रियों का मेडिकल चैकअप ही रेलवे स्टेशन तथा स्टेजिंग एरिया में किया जायेगा। उन्होंने बताया की रेल मंत्रालय द्वारा रेलों के माध्यम से कुमाऊँ के विभिन्न जनपदों के प्रवासी यात्री लालकुआं तथा काठगोदाम भेजे जा रहे हैं। ट्रेनों से आने वाले यात्रियों में मंडल के ऊधमसिंह नगर, चंपावत, पिथौरागढ, बागेश्वर, अल्मोडा तथा नैनीताल के यात्री शामिल रहते हैं, इसके साथ ही गढ़वाल मंडल के कई जनपदों के यात्री ट्रेनों के माध्यम से यहां पहुंच रहे हैं।

इस प्रकार नई व्यवस्था के अनुसार सम्बन्धित जिले के यात्रियों का चेकअप उन्हीं जनपदों में होगा जहा वह जा रहे हैं, उनके चैकअप, स्कैनिंग तथा अन्य व्यवस्थायें सम्बन्धित जिले के जिला प्रशासन द्वारा की जायेगी। बंसल ने बताया है कि ट्रेनों के माध्यम से जो यात्री आ रहे हैं यदि उनमे कोरोना के संक्रमण परिलक्षित होते हैं तो उनका चेकअप तथा अन्य व्यवस्थाएं जनपद नैनीताल में ही की जायेगी। इसके साथ ही किसी भी अन्य जनपद के 60 वर्ष या उससे अधिक आयु के बुर्जुगों का परीक्षण जनपद नैनीताल मे ही किया जायेगा तथा कोरेन्टाइन भी यही किया जायेगा।

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments