HomeUttarakhandNainitalहल्द्वानी : कमरे में फंदे पर लटकी मिली विवाहिता, उसमें सोया था...

हल्द्वानी : कमरे में फंदे पर लटकी मिली विवाहिता, उसमें सोया था परिवार

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

हल्द्वानी | कोतवाली थानाक्षेत्र के राजपुरा चौकी क्षेत्र निवासी एक महिला का शव घर में फंदे पर लटका मिला। घटना के दौरान कमरे में महिला के पांच बच्चे और भाई सो रहा था। पुलिस पड़ोसियों से विवाद को घटना का कारण बता रही है।

राजपुरा वार्ड नंबर 13 निवासी शांति (35) पति जगजीवन राम के पांच बच्चे हैं। पुलिस के अनुसार मंगलवार को महिला का अपने पड़ोसियों से किसी बात पर विवाद हो गया था। इस विवाद के बाद महिला तनाव में आ गई। परिजनों के अनुसार महिला ने घर के कमरे में ही बल्ली से लटककर खुदकुशी कर ली। देर रात जब पति घर पहुंचा तो शांति को फंदे से लटकता देखा। सूचना पर पड़ोसी भी एकत्र हो गए। हालांकि परिजनों ने किसी पर कोई आरोप नहीं लगाया है।

हल्द्वानी कोतवाली प्रभारी राजेश यादव ने बताया कि, राजपुरा वार्ड नंबर 13 के रहने वाली 35 वर्षीय महिला के पांच बच्चे हैं। महिला ने आत्महत्या कर ली। पुलिस पूछताछ में पता चला है कि महिला का मंगलवार को अपने पड़ोसियों से किसी बात पर विवाद हो गया था। जिससे वह काफी परेशान हो गई थी। महिला ने बुधवार रात घर में आत्महत्या कर ली है। महिला के पांच बच्चे और उसका एक भाई इसी कमरे में सो रहे थे। देर रात जब पति घर आया तो पत्नी को लटके देख उसके होश उड़ गए। परिवार वाले आनन फानन में उसको अस्पताल लेकर पहुंचे। वहां डॉक्टर ने महिला को मृत घोषित कर दिया।

देहरादून में तेज रफ्तार कार ने सड़क किनारे चलते छह लोगों को कुचला, 4 की मौके पर मौत

उत्तराखंड में जीवनसाथी की तलाश? यह है सबसे सरल और स्मार्ट तरीका!

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments