HomeUttarakhandNainitalहल्द्वानी : 12 फरवरी की शाम 6 बजे से बंद रहेंगी शराब...

हल्द्वानी : 12 फरवरी की शाम 6 बजे से बंद रहेंगी शराब की दुकानें

ADVERTISEMENTS

हल्द्वानी। जिला निर्वाचन अधिकारी धीराज सिंह गर्ब्याल ने बताया कि चुनाव के दौरान शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए शराब की बिक्री पर पूरी तरह से पाबंदी रहेगी। उन्होंने बताया कि 12 फरवरी शनिवार को सायं 06 बजे से मतदान तिथि 14 फरवरी को मतदान समाप्त होने तक शराब की दुकानें पूरी तरह से बंद रहेंगी। आपको बता दे कि, उत्तराखंड में सोमवार 14 फरवरी को विधानसभा चुनाव होने है।

इसके साथ ही होटल, रेस्टोरेंट व बार में भी शराब की बिक्री पर पूरी तरह से रोक रहेगी। इसके साथ ही 10 मार्च बृहस्पतिवार को भी शराब की दुकानें बंद रहेंगी। उन्होंने जिलेभर के उपजिलाधिकारियों को निर्देश दिए कि वह चुनाव के दौरान शराब की दुकानें बंद रखने की व्यवस्था को सख्ती से लागू कराएं। उन्होंने जिला आबकारी अधिकारी को भी निर्देशित किया है कि इस आदेश का पूरी तरह से पालन सुनिश्चित कराएं।

हल्द्वानी : 12 फरवरी की शाम 6 बजे थम जाएगा प्रचार-प्रसार

Haldwani Breaking : 14 फरवरी चुनाव के दिन सार्वजनिक अवकाश – डीएम गर्ब्याल

उत्तराखंड : हाईस्कूल व इंटरमीडिएट की बोर्ड परीक्षाएं इस तारीख से होंगी शुरू – देखिए टाइम टेबल

ADVERTISEMENTS
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments