HomeUttarakhandNainitalहल्द्वानी : 169 वाहनों का चालान, 12 सीज, 40 चालकों के लाईसेंस...

हल्द्वानी : 169 वाहनों का चालान, 12 सीज, 40 चालकों के लाईसेंस के विरूद्ध कार्यवाही

ADVERTISEMENTS

हल्द्वानी समाचार | सड़क दुर्घटनाओं में कमी और यात्री वाहनों में ओवरलोडिंग की प्रवृत्ति पर रोक लगाए जाने के उद्देश्य से शुक्रवार को जिलाधिकारी वंदना के निर्देश क्रम में हल्द्वानी सम्भाग के सभी प्रवर्तन दलों ने सभी प्रकार के यात्री वाहनों (बस / टैक्सी / मैक्सी / अन्य) में विशेष चेकिंग अभियान चलाया।

जिसके क्रम में सम्भाग स्तर पर कुल 26 बसें, 13 टैक्सी, 35 मैक्सी, 28 प्राईवेट वाहन एवं 68 अन्य सहित कुल 169 वाहनों के चालान विभिन्न अभियोगों में किये गए। अभियान के दौरान 12 यात्री वाहनों को सीज किया गया।

65 साल के मैराथन मैन महिपाल सिंह
65 की उम्र में शुगर को दी मात!
देखें 'फिट दादाजी' की पूरी कहानी (आवाज़ के साथ)

ओवरलोडिंग पर सख्त कार्यवाही करते हुए 62 वाहनों का ओवरलोड के अभियोग में चालान किया गया, इसके अतिरिक्त 25 बिना परमिट, 23 बिना फिटनेस, 48 बिना डीएल एवं 45 बिना कर, 23 बिना बीमा, 15 बिना पीयूसीसी, 17 सीट बैल्ट, 6 प्रैशर हॉर्न, 2 मोबाईल का प्रयोग अभियोग में चालान किये गये।

एक वाहन के परमिट एवं 40 वाहन चालकों के लाईसेंस के विरूद्ध कार्यवाही की संस्तुति की गई। इसके अतिरिक्त 102 अन्य अभियोगों में वाहनों के विरूद्ध चालान की कार्यवाही की गई। इस दौरान डग्गामार बसों पर भी कार्यवाही करते हुए सीज की कार्यवाही की गई।

Uttarakhand : यहां स्कूल में अचानक रोते-बिलखते बेहोश हुईं कई छात्राएं

ADVERTISEMENTS
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments