HomeBreaking Newsहल्द्वानी : घर के आंगन से कुत्ते को उठा ले गया गुलदार,...

हल्द्वानी : घर के आंगन से कुत्ते को उठा ले गया गुलदार, कैमरे में हुआ कैद, दहशत

ADVERTISEMENTS

सीएनई रिपोर्टर हल्द्वानी

लंबे समय बाद काठगोदाम क्षेत्र में गुलदार की दहशत कायम है। गत शाम यहां घर के आगन से गुलदार एक पालतू कुत्ते को उठा ले गया, जिसका किसी ने वीडियो भी बनाया है, जो कि सोशल मीडिया में काफी वायरल हो रहा है।

शनिवार देर शाम काठगोदाम क्षेत्र में एक गुलदार चलह कदमी करते देखा गया। नैनीताल रोड स्थित काठगोदाम पुरानी चुंगी की सड़क में गुलदार के दिखाई देने से लोगों में दशहत में आ
गए। वीडियो में यह गुलदार कुत्ते को उठाते वक्त कैद भी हो गया। ज्ञात रहे कि इससे पूर्व भी गुलदार कई बार लोगों को दिख चुका है और कई जानवरों को अपना निवाला बना चुका है।

पिछले कुछ माह पूर्व से काठगोदाम के तोक सनकोट, प्रतापगढ़ी, रानीबाग व फिल्टर हाउस के आसपास के क्षेत्रों में शांति का माहौल था, लेकिन अब गुलदार ने फिर से दस्तक देते हुए लोगों का जीना मुश्किल कर दिया। देर शाम होते ही लोग घरों में ही दुबकने को मजबूर हो रहे हैं। वहीं पशुओं
के लिए चारा काटने वाली महिलाएं भी जंगल जाने से डर रही हैं। बता दें कि एक साल पहले गुलदार ने सनकोट गांव व गौलाबैराज की रहने वाली दो महिलाओं को अपना निवाला बनाया था।

क्षेत्र के लोगों में जहां गुलदार को लेकर दहशत बनी हुई है तो वहीं वन विभाग के खिलाफ आक्रोश भी है। क्षेत्रवासियों का कहना है कि यह गुलदार अब तक दर्जन भर से अधिक पालतू जानवरों का शिकार कर चुका है, लेकिन वन विभाग कोई कार्रवाई नहीं कर रहा है।

ADVERTISEMENTS
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments