HomeBreaking Newsहल्द्वानी : मानवता शर्मसार - शीशमबाग के पास मिला बच्ची का शव,...

हल्द्वानी : मानवता शर्मसार – शीशमबाग के पास मिला बच्ची का शव, कुत्तों ने नोचा

ADVERTISEMENTSAd

हल्द्वानी। हल्द्वानी के कृषि विपणन बोर्ड शीशमबाग के पास मानवता को शर्मसार करने का मामला सामने आया है। यहां कूड़े में फेंके गए बच्ची के शव को कुत्ते नोच रहे थे आसपास से गुजर रहे लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लिया। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर मां-बाप की तलाश शुरू कर दी है।

मेडिकल चौकी पुलिस के अनुसार बीते शनिवार को सूचना मिली कि कृषि विपणन बोर्ड शीशमबाग में कुत्ते एक भ्रूण लेकर जा रहे है। पुलिस मौके पर पहुंची तो पता चला कि वह बच्ची का शव है। पुलिस का कहना है कि मृत बच्ची एक-दो दिन पूर्व जन्मी प्रतीत हो रही थी। उसकी नाभि में क्लिप लगी हुई थी, जो अस्पताल में ही लगाई जाती है।

इसके आधार पर आस-पास के अस्पतालों से जानकारी जुटाकर बच्ची के माता-पिता का पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है। आशंका जताई जा रही है कि कलयुगी माता-पिता ने बालिका को त्यागने के उद्देश्य से सुनसान जगह में छोड़ दिया होगा। जिससे उसकी मौत हुई होगी।

पुलिस ने बालिका के शव को पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी भिजवाया है। इधर पुलिस ने माता-पिता के खिलाफ आईपीसी की धारा-317 में मुकदमा दर्ज कर लिया है। और पुलिस ने मां-बाप की तलाश शुरू कर दी है।

उत्तराखंड में लगातार दूसरे दिन एक मरीज की मौत, 29 नए मामले

भवाली : ग्राम प्रधान के भतीजे की हत्या, 6 घंटे में पुलिस ने किया खुलासा, 4 लोग गिरफ्तार

ADVERTISEMENTS
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments