HomeBreaking Newsहल्द्वानी ब्रेकिंग : पूर्व मंत्री यशपाल आर्य के रिया पैलेस होटल में...

हल्द्वानी ब्रेकिंग : पूर्व मंत्री यशपाल आर्य के रिया पैलेस होटल में लगी आग

ADVERTISEMENTS

हल्द्वानी। हल्द्वानी शहर के छडायल स्थित रिया पैलेस बैंक्वेट हाल में भीषण आग लग गई है। यह पैलेस कांग्रेस नेता और पूर्व कैबिनेट मंत्री यशपाल आर्य का है। सूचना पर मौके पर पहुंची फायर बिग्रेड की टीम आग पर काबू पाने का प्रयास कर रही है। मिली जानकारी के अनुसार आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट बताया जा रहा है। आग से लाखों का नुकसान हुआ है।

आग लगने से काफी धुआं उठ रहा है जिससे कि फायर कर्मियों को भी मुश्किल का सामना करना पड़ रहा है। सूचना मिलते ही यशपाल आर्य व संजीव आर्य मौके पर पहुंच गए हैं। फायर ब्रिगेड की तीन गाड़ियों से आग बुझाने का काम जारी है।

मिली जानकारी के अनुसार आग रिया पैलेस के बैक साइड स्थित गोदाम में लगी है जहां की फायर ब्रिगेड की टीम पहुंच गई है और आग पर काबू पाने में लगी हुई है, आग पर काबू पाने के लिए दमकल की और भी गाड़ियां मौके पर पहुंच रही है। खबरें वही जो समय पर मिले, तो जुड़िये हमारे WhatsApp Group से Click Now

जानकारी के अनुसार हल्द्वानी के गैस गोदाम रोड पर कांग्रेस नेता यशपाल आर्य का रिया पैलेस बैंक्वेट हाल है। हाल के गोदाम को हल्द्वानी निवासी गुड्डू खान ने किराए पर लिया है। जहां पर उसने टेंट समय कई सामान रखा है। रविवार की सुबह 11:15 बजे शॉर्ट सर्किट से गोदाम में आग लग गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया। जिसके बाद लोगों में हड़कंप मच गया। किसी ने इसकी सूचना फायर ब्रिगेड को दी।

सूचना पर दमकल विभाग की तीन गाड़ियां मौके पर पहुंची। वहीं यशपाल आर्य और उनके बेटे संजीव आर्य भी मौके पर पहुंच गए। आग से लाखों का नुकसान बताया जा रहा है। दमकल विभाग की ओर से आग बुझाने का कार्य जारी है। इधर, आग की लपटें देखकर आसपास के लोगों की भी भीड़ इकट्ठा हो गई।

ADVERTISEMENTS
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments