HomeUttarakhandNainitalहल्द्वानी : कार की टक्कर से बुजुर्ग राजमिस्त्री की मौत

हल्द्वानी : कार की टक्कर से बुजुर्ग राजमिस्त्री की मौत

ADVERTISEMENTS
⚠️ बागेश्वर में मौसम का ‘रौद्र’ रूप

पहाड़ों में भारी बारिश के बाद क्या हैं हालात? सीधे ग्राउंड ज़ीरो से देखें यह विशेष वीडियो रिपोर्ट।

▶ वीडियो देखने के लिए क्लिक करें
SOURCE: YOUTUBE SHORTS

हल्द्वानी समाचार | काम करके लौट रहे बुजुर्ग राजमिस्त्री को एक तेज रफ्तार कार ने टक्कर मार दी। बुजुर्ग नाले में जा गिरा। हादसे के बाद कार चालक फरार हो गया। करीब एक घंटे के बाद स्थानीय लोगों की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और नाले से बुजुर्ग को बाहर निकाला। एसटीएच भेजने पर डॉक्टरों ने बुजुर्ग को मृत घोषित कर दिया। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया। वहीं पुलिस ने फरार कार चालक की तलाश शुरू कर दी है।

वनभूलपुरा थाना क्षेत्र स्थित उजाला नगर निवासी 65 वर्षीय मो. इसरार राजमिस्त्री का काम करते थे। वह पैदल आना-जाना करते थे। शनिवार देर शाम कठघरिया से काम करके जब मो. इसरार वापस लौट रहे थे तो गांधी स्कूल के पास पीछे से आ रही एक तेज रफ्तार कार ने उन्हें टक्कर मार दी।

🔴 EXCLUSIVE: भीषण बस हादसा!

हल्द्वानी से पिथौरागढ़ जा रही बस पलटी, मौके पर मची चीख-पुकार!

हादसे की पूरी वीडियो और रेस्क्यू अभियान देखने के लिए ऊपर क्लिक करें।

यूट्यूब पर देखें

हादसे में बुजुर्ग कब्रिस्तान की ओर जाने वाले नाले में जा गिरे। एक घंटे तक वह नाले में ही पड़े रहे। स्थानीय लोगों ने देखते ही पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने बुजुर्ग को नाले से निकालकर एसटीएच भेजा, लेकिन डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।

पुलिस ने शिनाख्त कर परिजनों को सूचना दी। मृतक के बेटे रेहान ने बताया कि जब पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज खंगाले तो पता चला कि कार दिल्ली नंबर की थी। टक्कर मारने के बाद कार बरेली रोड की तरफ चली गई। एसओ वनभूलपुरा नीरज भाकुनी ने बताया कि पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया है। साथ ही कार चालक की तलाश भी शुरू कर दी है।

ADVERTISEMENTS
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments