HomeUttarakhandNainitalहल्द्वानी : ओखलकांडा ग्राम पंचायत बड़ौन के विकास कार्यों में अनियमितता की...

हल्द्वानी : ओखलकांडा ग्राम पंचायत बड़ौन के विकास कार्यों में अनियमितता की जांच करेंगे डीपीआरओ

हल्द्वानी | जिलाधिकारी वंदना की अध्यक्षता में बुधवार को कैम्प कार्यालय हल्द्वानी मैं जनसुनवाई आयोजित हुई।

डीएम वंदना ने आम जनमानस की समस्याओं एवं शिकायतों का संज्ञान गंभीरता से लिया जिसमें विभिन्न लोगों ने पेयजल, सड़क, पेंशन, खनन, अतिक्रमण, विद्युत, विकास कार्यों में अनियमितता आदि की शिकायतें व समस्याएं दर्ज हुई।

डीएम ने मौके पर ही दूरभाष के माध्यम से संबंधित अधिकारियों से वार्ता कर समस्याओं व शिकायतों का भली-भांति परीक्षण करने के उपरांत निर्धारित समयावधि में समस्याओं व शिकायतों को निस्तारित करने के निर्देश दिए।

जनसुनवाई में ओखलकांडा ग्राम पंचायत बड़ौन के विकास कार्यों में ग्राम वासियों द्वारा अनियमिता की शिकायत रखी जिसे डीएम ने गम्भीरता से लेते हुए डीपीआरओ को जांच करते हुए रिपोर्ट प्रस्तुत करने के निर्देश दिए। इस अवसर पर सिटी मजिस्ट्रेट ऋचा सिंह के साथ ही आमजनमानस उपस्थित थे।

कुमाऊं कमिश्नर दीपक रावत ने किए तबादले

RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments