HomeBreaking Newsहल्द्वानी ब्रेकिंग : कमिश्नर दीपक रावत ने की मावा की आढ़त पर...

हल्द्वानी ब्रेकिंग : कमिश्नर दीपक रावत ने की मावा की आढ़त पर छापेमारी

ADVERTISEMENTS

हल्द्वानी समाचार | रविवार को दिनभर चली प्रशासन एवं स्वास्थ्य विभाग टीम की छापेमारी के बाद आज सोमवार को कमिश्नर दीपक रावत की बड़ी कार्रवाई देखने को मिली है। आज कमिश्नर रावत अपने कैंप ऑफिस से ओके होटल, बेस हॉस्पिटल होते हुए डीके पार्क का निरीक्षण करते हुए रामलीला मोहल्ला पहुंचे जहां उन्होंने मावा की आढ़त पर छापेमारी की, उन्होंने देखा कि भारी मात्रा में मावा रखा हुआ है, जो की काफी दिन पुराना है। ऐसे में उन्होंने मावा आढ़ती से पूछताछ की।

इस दौरान मौके पर सिटी मजिस्ट्रेट ऋचा सिंह, नगर आयुक्त पंकज उपाध्याय समेत खाद्य सुरक्षा विभाग के अधिकारी भी पहुंचे। जहां पर पाया गया की खोया (मावा) में मिलावट है, जो की रामनगर के ढेला और टांडा के खत्ते से आता है, जिसके लेनदेन का भी हिसाब काफी गड़बड़ है।

कमिश्नर दीपक रावत ने कहा कि मिलावट खोरी किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं की जाएगी। आम लोगों के स्वास्थ्य के साथ खिलवाड़ नहीं होने दिया जाएगा, फिलहाल खाद्य सुरक्षा विभाग ने मावे के सैंपल लिए हैं, जिनको टेस्ट के लिए लैब भेजा जाएगा। फिलहाल कुमाऊं कमिश्नर दीपक रावत की कार्रवाई जारी है।

 

 

ADVERTISEMENTS
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments