HomeAccidentहल्द्वानी आ रही जीप दुर्घटनाग्रस्त, 2 स्कूली छात्रों समेत 9 घायल

हल्द्वानी आ रही जीप दुर्घटनाग्रस्त, 2 स्कूली छात्रों समेत 9 घायल

ADVERTISEMENTS

सीएनई रिर्पोटर, बागेश्वर। तहसील गरुड़ के प्रियापानी से सवारी लेकर हल्द्वानी जा रही एक जीप लोहारी के पास दुर्घटनाग्रस्त हो गई। इस हादसे में दो स्कूली छात्रों समेत नौ लोग घायल हो गए। घायलों को 108 के माध्यम से सीएचसी बैजनाथ भर्ती किया गया। चार लोगों को उपचार के बाद घर भेज दिया। अन्य को भर्ती किया गया। घायल के परिजनों ने चालक पर शराब पीकर वाहन चलाने का आरोप लगाया। पुलिस घटना की जांच में जुट गई है।

जीप दुर्घटनाग्रस्त

कौसानी थानाध्यक्ष दिनेश पंत ने बताया कि गुरुवार की प्रातः जीप संख्या यूके-02-टीए- 1248 प्रियापानी गरुड़ से सवारी लेकर हल्द्वानी के लिए रवाना हुई। रास्ते से दो स्कूली छात्र भी उसमें बैठ गए। लोहारी के पास जीप असंतुलित होकर सड़क के नीचे गिर गई। इस हादसे में चालक संतोष कुमार पुत्र प्रेम राम निवासी कौसानी, दीवान राम पुत्र शेर राम उम्र 64 वर्ष, शोभा पत्नी हिमांशु उम्र 33 वर्ष, दिव्यांशु उम्र पांच वर्ष, कार्तिक उम्र एक वर्ष, जगदीश राम पुत्र प्रेम राम 51 वर्ष, हर्षित पुत्र जगदीश राम 16 वर्ष, रोहित कुमार पुत्र विनोद कुमार 16 वर्ष तथा करण कुमार पुत्र कैलाश राम उम्र 18 वर्ष घायल हो गए।

दुर्घटना के कारणों की जांच में जुटी पुलिस

घायलों को 108 के माध्मय से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बैजनाथ भर्ती किया गया। यहां से चार लोगों को उपचार के बाद छुट्टी दे दी। घायलों के परिजनों ने ड्राइवर पर शराब पी कर गाड़ी चलाने का आरोप लगाया। पुलिस की मौजूदगी में ड्राइवर का मेडिकल कराया गया। जांच के बाद चिकित्सा अधिकारी गौरव पांगती ने बताया कि घायलों का इलाज जारी है। चालक के नशे में होने की पुष्टि नहीं हुई है। पुलिस घटना की जांच में जुट गई है।

दर्जा मंत्री बिष्ट ने जाना घायलों का हाल

इधर दुर्घटना की सूचना पर दर्जा मंत्री शिव सिंह बिष्ट सहित कई लोग सामुदायिक स्वास्थ्य बैजनाथ पहुंचे, जहां उन्होंने घायलों का हालचाल जाना। तथा चिकित्सको से बेहतर चिकित्सा सुविधा मुहैया कराने को कहा।

घायलों का हालचाल पूछते दर्जा मंत्री
ADVERTISEMENTS
65 साल के मैराथन मैन महिपाल सिंह
65 की उम्र में शुगर को दी मात!
देखें 'फिट दादाजी' की पूरी कहानी (आवाज़ के साथ)
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments