NainitalUttarakhand

हल्द्वानी : सिटी मजिस्ट्रेट ने निरीक्षण के दौरान दिया 7 दिन का अल्टीमेटम


हल्द्वानी समाचार | आज शनिवार को सिटी मजिस्ट्रेट ऋचा सिंह ने यातायात नगर हल्द्वानी का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान निम्नलिखित कमियां पायी गई। जिनके लियें निम्नवत् आदेश पारित किये गये:-

⏩ निरीक्षण के दौरान पाया गया कि यातायात नगर के कबाड़ियो द्वारा वैध वाहनों की कटिंग का कार्य मुख्य मार्ग पर ही किया जा रहा है। जिसके लिए समस्त कबाड़ियों से वार्ता की गयी तथा उन्हें निर्देशित किया गया कि वह उक्त वाहनो के लिए एक रजिस्टर बना लें जिसमें वह काटे जाने वाले वाहनों के सम्बन्ध में निम्न जानकारी / सूचना दर्ज किया जाना सुनिश्चित करेंगे जैसे कि, कटने वाले वाहन का नंबर वाहन का प्रकार चैसिज नम्बर, वाहन काटने की तिथि, कटने वाले वाहन की आरटीओ से प्राप्त कैन्स्लेशन रिर्पोट। इसके अतिरिक्त वाहन काटने हेतु यातायात नगर परियोजना हल्द्वानी में रसीद शुल्क जमा कर, यातायात नगर परियोजना हल्द्वानी के कार्यालय से अनापत्ति प्रमाण पत्र भी लिया जाना अनिवार्य होगा।

⏩ यातायात नगर परियोजना हल्द्वानी के व्यापारियों / कारोबारियों द्वारा अपनी-अपनी दुकानों के आगे नालियों के ऊपर अतिक्रमण किया गया है जिससे नालियां पूर्ण रुप से बंद हो गयी है। पूर्व में भी समस्त व्यापरियों को 100 के लगभग शमन नोटिस प्रेषित किये गये थे जिसके बाद भी नालियों से अतिक्रमण नही हटाया गया हैं। आज पुनः समस्त व्यापारियों को 07 दिन के भीतर अतिक्रमण स्वयं हटाने के निर्देश पारित किये गये है अन्यथा की स्थिति में प्रशासन द्वारा किये गये अतिक्रमण को बलपूर्वक हटा दिया जायेगा।

⏩ इसी क्रम में अधोहस्ताक्षरी द्वारा यातायात नगर परियोजना हल्द्वानी की सफाई व्यवस्था का निरीक्षण भी किया गया। जिसमें सफाई व्यवस्था असन्तोषजनक पायी गयी। जिसके लिए यातायात नगर परियोजना हल्द्वानी में कार्यरत समस्त सफाई कर्मचारियों को निर्देशित किया गया कि वह सफाई कार्य हेतु कार्य विभाजन कर तीन दिवस के भीतर यातायात नगर हल्द्वानी में विशेष सफाई अभियान चलायेंगे तथा जिस सफाई कर्मचारी के ब्लॉक में सफाई व्यवस्था सन्तोषजनक नही पायी जायेगी उस कर्मचारी के विरुद्ध कड़ी कार्यवाही अमल में लायी जायेगी। इसी क्रम में उक्त आदेश का कड़ाई से अनुपालन करवाये जाने हेतु प्रभारी, यातायात नगर परियोजना हल्द्वानी को निर्देशित किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Back to top button
किचन गार्डन में जरूर लगाएं ये पौधे, सेहत के लिए भी फायदेमंद Uttarakhand : 6 PCS अधिकारियों के तबादले शाहरूख खान की फिल्म डंकी 100 करोड़ के क्लब में शामिल हिमाचल में वर्षा, बर्फबारी होने से बढ़ी सर्दी Uttarakhand Job : UKSSSC ने निकाली 229 पदों पर भर्ती