HomeUttarakhandNainitalहल्द्वानी : इंपीरियम सीनियर सेकेंडरी स्कूल में बाल दिवस की धूम

हल्द्वानी : इंपीरियम सीनियर सेकेंडरी स्कूल में बाल दिवस की धूम

ADVERTISEMENTS

हल्द्वानी| आज इंपीरियम सीनियर सेकेंडरी स्कूल दौलतपुर गौलापार में बाल दिवस पंडित जवाहर लाल नेहरू को माल्यार्पण कर बहुत धूमधाम से मनाया गया।

इस अवसर पर अध्यापक-अध्यापिकाओं ने प्रार्थना सभा की, जिसमें नर्सरी से कक्षा 12 तक के सभी कक्षा के बच्चों की भूमिका निभाई गई। इसके उपरांत कक्षा नर्सरी से कक्षा 5 तक के बच्चों ने रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत किए। साथ ही कक्षा 6 से कक्षा 12 तक के बच्चों तथा अध्यापकों ने बाल मेले का आयोजन किया।

बाल मेले में बच्चों ने विभिन्न तरह के पकवान बना कर सबका मन मोह लिया। इस अवसर पर सभी अभिभावक स्कूल प्रबंधक करण वीर गंगोला, रणवीर सिंह मेहरा, प्रधानाचार्य राधा ऐंठनी आदि उपस्थित रहे।

ADVERTISEMENTS
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments