HomeUttarakhandNainitalहल्द्वानी : फर्जी निकले दो डाक सेवकों के प्रमाणपत्र, नौकरी से बर्खास्त

हल्द्वानी : फर्जी निकले दो डाक सेवकों के प्रमाणपत्र, नौकरी से बर्खास्त

ADVERTISEMENTS

हल्द्वानी समाचार | दो ग्रामीण डाक सेवकों के हाईस्कूल के प्रमाण पत्र फर्जी पाए जाने पर उन्हें नौकरी से बर्खास्त कर दिया गया है। दोनों ही डाक सेवकों को डेढ़ माह पहले अनंतिम नियुक्ति के तहत भीमताल क्षेत्र में तैनाती मिली थी। केंद्र की ओर से जांच के बाद यह कार्रवाई की गई है।

भीमताल क्षेत्र में डाक सेवा में तैनात दो डाक सेवकों के प्रमाणपत्र फर्जी पाए जाने पर विभागीय कार्रवाई के बाद उन्हें नौकरी से निकाल दिया गया है। इन डाक सेवकों की ऑनलाइन नियुक्ति डेढ़ माह पहले हुई थी। विभाग की ओर से इनके प्रमाण पत्रों को हरियाणा बोर्ड के पास जांच के लिए भेजा गया था। बोर्ड ने डेढ़ माह बाद इनके हाईस्कूल के प्रमाण पत्रों को फर्जी बताया है।

डाक सेवा के विभागीय अधिकारियों ने मामले का संज्ञान लेते हुए फर्जी तरीके से डाक सेवा करने पहुंचे दोनों डाक सेवकों को नौकरी से बर्खास्त कर दिया है। डाक विभाग के अधिकारियों के अनुसार दोनों सेवकों को स्थायी नियुक्ति मिलने तक 12 हजार रुपये प्रतिमाह वेतन दिया जा रहा था।

प्रवर डाक अधीक्षक नैनीताल कंचन सिंह चौहान ने बताया कि, भीमताल में दो ग्रामीण डाक सेवकों के हाईस्कूल के प्रमाणपत्र फर्जी पाए गए हैं। ऑनलाइन जांच के बाद रिपोर्ट आते ही दोनों को बर्खास्त कर दिया गया है। अब एफआईआर दर्ज कराने की कार्रवाई की जा रही है।

उत्तराखंड में भूकंप के झटके

ADVERTISEMENTS
🔴 BREAKING: खनन कारोबारी का खौफनाक गुस्सा! रेट विवाद में प्रतिद्वंद्वी का क्या हाल किया? (देखें वीडियो)
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments