HomeUttarakhandNainitalहल्द्वानी ब्रेकिंग : SSP से मांगी पुलिस फोर्स, वनभूलपुरा के कथित मदरसा...

हल्द्वानी ब्रेकिंग : SSP से मांगी पुलिस फोर्स, वनभूलपुरा के कथित मदरसा और नमाज स्थल पर चलेगा बुलडोजर

ADVERTISEMENTS

हल्द्वानी समाचार | वनभूलपुरा स्थित कथित मलिक का बगीचा क्षेत्र में नजूल भूमि पर निर्माणाधीन अवैध नमाज स्थल भवन एवं कथित मदरसा भवन हटाने के सम्बन्ध में नगर निगम ने नोटिस जारी किया था। जिसमें वनभूलपुरा मलिक का बगीचा में बिना अनुज्ञा नजूल भूमि पर निर्माणधीन नमाज स्थल एवं मदरसे को अवैध बताते हुए 1 फरवरी तक हटाने को कहा गया था। लेकिन ऐसा हुआ नहीं।

अब नगर निगम द्वारा इसे 4 फरवरी को बल पूर्वक ध्वस्त किया जायेगा। इसके लिए नगर आयुक्त पंकज उपाध्याय ने एसएसपी प्रहलाद नारायण मीणा को पत्र भेजकर पुलिस फोर्स की मांग की है।

बता दें कि विगत 29 एवं 30 जनवरी को वनभूलपुरा क्षेत्र में स्थित कथित मलिक का बगीचा क्षेत्र में नजूल भूमि को सरक्षित करने के लिए तारबाड़ की कार्यवाही की गई। इस दौरान ही यह संज्ञान में आया कि अब्दुल्ल मलिक नाम के एक व्यक्ति ने प्लाटिंग करके स्टाम्प पेपर पर लिखित करके राज्य सरकार के स्वामित्व की भूमि को अवैध तरीको से विक्रय करने और अवैध रूप से कथित मदरसा और नमाज स्थल नाम से भवन बनाकर सरकारी भूमि पर अवैध कब्जा करने का कार्य किया है।

इसके लिए नगर निगम की टीम ने दोनों संरचनाओं को हटाने के लिए 1 फरवरी तक का समय दिया था। लेकिन इसके बावजूद कोई कार्यवाही नहीं की गई। नगर निगम हल्द्वानी के नोटिस दिनाक 30.01.2024 का अनुपालन करते हुए संरचना हटाने का कार्य नहीं किया है। ऐसे में नगर निगम आगामी 4 फरवरी को प्रातः 11 बजे ध्वस्त कर राजकीय भूमि को कब्ज़ा मुक्त कराना है। उक्त कार्यवाही राजकीय दृष्टि से अत्यन्त महत्वपूर्ण है। उक्त को दृष्टिगत यह भी सज्ञान में लाना है कि उक्त प्रस्तावित विधिक कार्यवाही का अब्दुल्ल मलिक एवं अन्य कतिपय व्यक्तियों द्वारा विरोध किया जा रहा है।

अतः अनुरोध है कि कार्य की महत्ता के दृष्टिगत विरोध की संभावना का आंकलन करते हुए पर्याप्त पुलिस अधिकारी, पुलिस बल, महिला पुलिस आदि की तैनाती करते हुए उक्त कार्य को पूर्ण करने हेतु सुरक्षा प्रदान करते हुए शाति एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने का कष्ट करें।

 

ADVERTISEMENTS
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments