HomeBreaking Newsहल्द्वानी ब्रेकिंग : अवैध स्मैक के साथ महिला गिरफ्तार, पूछताछ में चौंकाने...

हल्द्वानी ब्रेकिंग : अवैध स्मैक के साथ महिला गिरफ्तार, पूछताछ में चौंकाने वाला खुलासा

ADVERTISEMENTS

सीएनई रिपोर्टर, हल्द्वानी

कभी शांति व सुकून भरी रही देवभूमि में अब अपराध कम नहीं बल्कि इनकी तादाद बढ़ते जा रही है। मादक पदार्थों की तस्करी व बिक्री का सिलसिला तेजी से उत्तराखंड में बढ़ रहा है। आए दिन जगह—जगह ऐसे अपराधियों का पकड़ा जाना इस बात की गवाही दे रहा है। हालात इतने बुरे हैं कि जिस देवभूमि में महिलाएं शराब व अन्य मादक पदार्थों की खिलाफत करते आई हैं, उसी देवभूमि में आज महिलाएं मादक पदार्थों की तस्करी/बिक्री के जुर्म में गिरफ्तार हो रही हैं, जो एक सोचनीय पहलू है।

हल्द्वानी में पुलिस ने एक महिला को 10.5 ग्राम अवैध स्मैक के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस पूछताछ में इस बात का खुलासा हुआ है कि अपने पति के कहने पर वह इस अवैध कारोबार में दाखिल हुई है। चूंकि महिलाओं पर अकसर शक नहीं किया जाता, इसलिए उसका पति उसके माध्यम से स्मैक बिकवाता था।

उल्लेखनीय है कि एसएसपी नैनीताल पंकज भट्ट के आदेशानुसार जनपद नैनीताल में अवैध मादक पदार्थों के कारोबार की रोकथाम के विरुद्ध अभियान चल रहा है। इसी क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक हल्द्वानी एवं क्षेत्राधिकारी हल्द्वानी के निर्देशन में थानाध्यक्ष वनभूलपुरा नीरज भाकुनी के नेतृत्व में गठित पुलिस टीम द्वारा गत दिवस महिला को स्मैक के साथ गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की।

सोमवार सायं उनि मनोज कुमार यादव द्वारा मय हमराही कांस्टेल हरीकृष्ण मिश्रा, मुन्ना सिहं, पुनीता पाठक, विलकिश अंसारी द्वारा थाना क्षेत्र अंतर्गत सघन चेकिंग अभियान चलाया जा रहा था। इसी दौरान निकट रेलवे क्रासिंग चोरगलिया रोड से एक महिला चांदनी, पत्नी मौ. आशिम निवासी गफूर बस्ती वार्ड नंबर-24 थाना बनभूलपुरा जनपद (नैनीताल), उम्र 30 को 10.5 ग्राम अवैध स्मैक के साथ गिरफ्तार किया गया।

इस दौरान पूछताछ में महिला ने बताया कि उसका पति मौ. आशिम उर्फ बुढ्ढा पुत्र मौ. आबिद निवासी स्मैक पीने का आदि है एवं पूर्व में भी स्मैक तस्करी में जेल जा चुका है। चूंकि महिलाओं पर पुलिस शक नही करती इसीलिए उसने अपनी पत्नी को स्मैक बिकवाने के लिए दी थी। जिसे चेकिंग के दौरान थाना बनभूलपुरा पुलिस द्वारा जब्त कर लिया गया। उक्त सम्बन्ध में थाना वनभूलपुरा पर धारा-8/21 एनडीपीएस एक्ट बनाम चांदनी पंजीकृत किया गया है। मुख्य आरोपी महिला के पति मौ- आशिम की गिरफ्तारी हेतु पुलिस टीम द्वारा प्रयास किए जा रहे हैं। चांदनी का आपराधिक इतिहास ज्ञात किया जा रहा हैं। पुलिस टीम में थानाध्यक्ष नीरज भाकुनी, उप निरीक्षक मनोज कुमार यादव, कांस्टेबल मुन्ना सिंह, हरिकृष्ण मिश्रा, पुनीता पाठक व बिलकिश अंसारी शामिल थे।

ADVERTISEMENTS
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments