HomeBreaking Newsहल्द्वानी ब्रेकिंग : राशन चोर चढ़ा पुलिस के हत्थे, उम्र महज 21...

हल्द्वानी ब्रेकिंग : राशन चोर चढ़ा पुलिस के हत्थे, उम्र महज 21 साल

ADVERTISEMENTS

सीएनई रिपोर्टर, हल्द्वानी

कोतवाली पुलिस ने महज 21 साल के एक ऐसे चोर को गिरफ्तार किया है, जो दुकानों से चावल, तेल आदि राशन के सामान की चोरी किया करता था। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ सुसंगत धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है।

पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार गत दिनों भोलानाथ गार्डन, हल्द्वानी निवासी अंजन गुप्ता पुत्र राकेश गुप्ता ने अज्ञात चोर के खिलाफ मुकदमा लिखवाया था। जिसमें बताया गया था कि गत 11 फरवरी, 2022 को उनकी दुकान के बाहर से किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा 04 टिन रिफाइन्ड तेल दो कट्टा अंगूरी चावल व दो पेटी रिफाईन्ड सोयाबीन तेल चोरी कर लिया है। जिसके आधार पर गत 06 मार्च 2021 को मुकदमा दर्ज कर लिया गया।

घटना की सूचना प्राप्त होने के बाद अपर पुलिस अधीक्षक हल्द्वानी हरबन्स सिंह के दिशा निर्देशानुसार प्रभारी निरीक्षक हरेंद्र चौधरी के नेतृत्व में पुलिस टीम का गठन किया गया । जिसके बाद पुलिस टीम द्वारा उक्त चोरी की घटना में लिप्त आरोपी भरत कश्यप पुत्र राम सिंह निवासी जीतपुर नेगी को गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस ने उसकी गिरफ्तारी फायर स्टेशन से पूर्व सड़क के पास से दर्शायी है। आरोपी के कब्जे से 02 कट्टे चावल, 01 तेल का टिन व 12 पैकेट रिफाइंड तेल बरामद किया गया है। पुलिस टीम में प्रभारी निरीक्षक कोतवाली हल्द्वानी हरेंद्र चौधरी, उप निरीक्षक विजयपाल सिंह, एचसीपी कुशल सिंह नगरकोटी, कानिस्टेबल घनश्याम आर्या शामिल रहे।

ADVERTISEMENTS
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments