HomeUttarakhandNainitalहल्द्वानी : भीमताल झील में मिला लापता रेंजर का शव, परिजनों में...

हल्द्वानी : भीमताल झील में मिला लापता रेंजर का शव, परिजनों में कोहराम

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

हल्द्वानी समाचार | हल्द्वानी से पिछले 15 दिनों से लापता चल रहे रेंजर हरीश चंद्र पांडे का शव भीमताल झील में मिला है। पुलिस लगातार उनकी तलाश कर रही थी, अंतिम बार उनकी लोकेशन भीमताल के एक सीसीटीवी में कैद हुई थी। सूचना के बाद रेंजर के परिवार में कोहराम मचा हुआ है।

आज बुधवार की सुबह तल्लीताल ठंडी सड़क किनारे भीमताल झील से एक अज्ञात अधेड़ का शव संदिग्ध हालात में मिला है। स्थानीय लोगों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को झील से बाहर निकाला। पुलिस ने शव की शिनाख्त जेब से मिली फोटो और दस्तावेज के आधार पर की। फिलहाल शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। साथ ही परिजनों को शव मिलने की सूचना दी। सूचना पर मृतक के बेटे हिताद्र पांडे अपने रिश्तेदारों के साथ पहुंचे।

थानाध्यक्ष बिरेंद्र सिंह बिष्ट ने बताया कि शव तीन दिन पुराना लग रहा है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा रहा है। मृतक तराई केंद्रीय वन प्रभाग के रुद्रपुर डिवजीन में वन क्षेत्राधिकारी के पद पर तैनात थे।

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments