HomeUttarakhandNainitalहल्द्वानी : बीजेपी नेता मुकेश बेलवाल को मिली बड़ी जिम्मेदारी

हल्द्वानी : बीजेपी नेता मुकेश बेलवाल को मिली बड़ी जिम्मेदारी

ADVERTISEMENTS

हल्द्वानी। भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता व क्षेत्र पंचायत सदस्य मुकेश बेलवाल को जिला अध्यक्ष प्रदीप बिष्ट ने बड़ी जिम्मेदारी देते हुए व्यवसायिक प्रकोष्ठ का जिला संयोजक बनाया है। व्यवसायिक प्रकोष्ठ की घोषणा करते हुए जिला अध्यक्ष प्रदीप बिष्ट मुकेश बेलवाल को व्यवसायिक प्रकोष्ठ का जिला अध्यक्ष सहित अतुल प्रताप को सह संयोजक वीरेंद्र जायसवाल को सह संयोजक तथा जिला कार्यालय निर्माण को कुंदन बिष्ट, कार्यालय आधुनिकरण रखरखाव विभाग हेमंत नरूला मीडिया संपर्क विभाग भवन भट्ट और विधि प्रकोष्ठ राजीव बिरखानी को बनाया है।

भारतीय जनता पार्टी द्वारा दी गई इस जिम्मेदारी पर मुकेश बेलवाल द्वारा अपने प्रदेश नेतृत्व और जिला अध्यक्ष का आभार जताते हुए कहा है कि वह पार्टी द्वारा दी गई जिम्मेदारी का पूरी निष्ठा के साथ निर्वहन करेंगे तथा आगामी चुनावों में पार्टी को विजई बनाने में कोई कोर कसर नहीं छोड़ेंगे साथ ही व्यापारी हितों के लिए निरंतर कार्य करते रहेंगे व्यवसायिक प्रकोष्ठ के माध्यम से जिले के व्यापारियों की आवाज को सरकार तक पहुंचाने का भी काम करेंगे।

ADVERTISEMENTS
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments