HomeUttarakhandNainitalहल्द्वानी : सुबह भाजपा और कांग्रेस के नेता आप में शामिल, शाम...

हल्द्वानी : सुबह भाजपा और कांग्रेस के नेता आप में शामिल, शाम को मिल गया टिकट

हल्द्वानी। आम आदमी पार्टी के उत्तराखंड प्रभारी व दिल्ली के विधायक दिनेश मोहनिया ने शुक्रवार को पार्टी के हल्द्वानी दफ्तर में भाजपा नेता हेम आर्या व महिला कांग्रेस की पूर्व राष्ट्रीय सचिव मंजू तिवारी को आप की सदस्यता दिलाई। उन्होंने कहा कि भाजपा व कांग्रेस की नीतियों से परेशान होकर दोनों नेता आप में शामिल हो रहे हैं।

दिनेश मोहनिया ने पत्रकार वार्ता में कहा कि आम आदमी पार्टी उत्तराखंड में तीसरे विकल्प के रूप में स्थापित होगी। उन्होंने कहा कि कांग्रेस के पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत खुद की सीट तक तय नहीं कर पा रहे हैं। उन्हें अपनी सीट को लेकर ही जब भरोसा नहीं है तो वह पार्टी के दूसरे नेताओं को चुनाव कैसे जिताएंगे। News WhatsApp Group Join Click Now

मोहनिया ने कहा कि नैनीताल में आप ने बड़ा उलटफेर किया है। जिसके चलते भाजपा नेता हेम आर्या को आप की सदस्यता दिलाई जा रही है। वह नैनीताल से आप प्रत्याशी के रूप में चुनाव लड़ेंगे। इसके साथ ही महिला कांग्रेस की पूर्व राष्ट्रीय सचिव मंजू तिवारी भी आप में शामिल हो गई हैं। वह कालाढूंगी से आप के बैनर पर चुनाव लड़ेंगी। उन्होंने कहा कि पार्टी राज्य की भी 70 सीटों पर चुनाव लड़ रही है। हर क्षेत्र में बड़ी सफलता मिलेगी।

उत्तराखंड ब्रेकिंग : आप की छठी सूची जारी, नैनीताल विधानसभा सीट पर बदला प्रत्याशी

आप में शामिल हुए भाजपा नेता हेम आर्या ने कहा कि भाजपा-कांग्रेस ने अब तक उनके साथ छल किया है। उन्होंने क्षेत्र से पांच साल तक कांग्रेस में रहकर तैयारी की लेकिन अंत में टिकट दूसरे प्रत्याशी को दे दिया गया। भाजपा में शामिल होने के बाद भी उनसे धोखा किया गया। जिसके चलते वह दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की नीतियों से प्रभावित होकर आप में शामिल हुए हैं।

उत्तराखंड भाजपा के स्टार प्रचारकों की लिस्ट जारी, पीएम मोदी नंबर वन पर

महिला कांग्रेस की पूर्व राष्ट्रीय सचिव मंजू तिवारी ने कहा कि नारी हूं, लड़ सकती हूं का नारा देने वाली कांग्रेस में महिला की सबसे अधिक उपेक्षा हुई है। पहले महिला कांग्रेस की प्रदेश अध्यक्ष का टिकट काटकर उन्हें पार्टी छोड़ने को मजबूर किया गया। अब लालकुआं से प्रत्याशी बनाने के बावजूद संध्या डालाकोटी का टिकट काट दिया गया। जिसके चलते वह आप में शामिल होने को मजबूर हुई हैं। वह कालाढ़ूंगी क्षेत्र की जनता की सेवा करेंगी।

उत्तराखंड में 31 जनवरी से खुलेंगे स्कूल, आ गया नया आदेश

हल्द्वानी : जोगेंदर रौतेला और सुमित हृदयेश के बीच दिलचस्प होगा मुकाबला, 2018 मेयर चुनाव में सुमित दिखा चुके हैं अपना दमदख – पढ़े पूरी खबर

Ad Ad
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments