HomeUttarakhandNainitalहल्द्वानी : 47 एकड़ कॉलोनी में नहीं दिया एक पार्क; स्कूल भी...

हल्द्वानी : 47 एकड़ कॉलोनी में नहीं दिया एक पार्क; स्कूल भी नहीं बनाया – कमिश्नर दीपक रावत ने लगाई फटकार

ADVERTISEMENTS

हल्द्वानी समाचार | कमिश्नर दीपक रावत के शनिवार को जनता दरबार में फरियादियों द्वारा मुख्यतयाः पेयजल, सडक, पेंशन, भूमि, अतिक्रमण, विद्युत आदि की समस्या से सम्बन्धित शिकायतें दर्ज हुई। दर्ज शिकायतों का कमिश्नर रावत ने समस्याओं को मौके पर ही निस्तारण किया।

🚨 अल्मोड़ा की नाक कट गई!
विदेशी पर्यटक ने दिखाई हकीकत
Almora News
पूरी रिपोर्ट देखने के लिए यहाँ क्लिक करें ▶
CNE - Creative News Express

जनता दरबार में अधिकांश शिकायतें भूमि विवाद के सम्बन्ध में आई जिसका कमिश्नर रावत ने राजस्व निरीक्षक, भूमि विक्रेता एवं क्रेता के साथ संवाद कर अधिकांश भूमि विवादों का मौके पर ही समाधान किया।

कमिश्नर दीपक रावत ने मण्डल के सभी अधिकारियों को निर्देश दिये हैं कि किसी भी प्रकार के प्रोजेक्ट हेतु स्टीमेट बनाता है तो उसमें सभी विभाग के अधिकारियों को सर्वे कर सारी आवश्यकतायें को जोड़ दिया जाए ताकि भविष्य में होने वाली परेशानियों से बचा जा सके।

जनता दरबार में आयुक्त ने पाया कि विभागीय पटलों में भूमि विनीयमितीकरण के साथ ही अन्य कार्य जनता के काफी दिनों से लम्बित होने को गंभीरता से लिया है। उन्होंने मण्डल के सभी जिलाधिकारियों को निर्देश दिये कि आमजनमानस के कार्य समय से पूर्ण किये जायें इसके लिए नियमित कार्योलयों के पटलों का निरीक्षण किया जाए ताकि जनता के कार्य समयावधि में पूर्ण हो सके।

बीएसएफ जवान ने कमिश्नर दीपक रावत को बोला धन्यवाद

बीएसएफ में कार्यरत (एएसआई) दयाल चन्द्र लोहनी निवासी जैती अल्मोड़ा ने हल्द्वानी कमलुवागांजा में एक प्लाट लिया था जिसका उन्होंने बयाना 2 लाख दिया था लेकिन किसी कारण वश लोहनी तय समयसीमा में रजिस्ट्री नहीं कर पाये। प्रापर्टी डीलर से धनराशि मांगने पर केवल 40 हजार दिये गए बांकी 1.60 लाख की धनराशि नहीं दी गई। जिस पर कमिश्नर रावत ने प्रापर्टी डीलर सचिन सामंत को दरबार में बुलाकर वार्ता कर अवशेष धनराशि 1.60 लाख मौके पर दयाल चन्द्र लोहनी को वापस दिलाई गई, (एएसआई) दयाल चन्द्र लोहनी ने कमिश्नर दीपक रावत का धन्यवाद किया।

47 एकड़ में कॉलोनी का निर्माण किया, नहीं दिया एक पार्क; स्कूल भी नहीं बनाया

डायनामिक सिटी कालोनाइजर रूद्रपुर द्वारा लगभग 47 एकड़ में कॉलोनी का निर्माण किया गया जिसमें वर्तमान में 100 परिवार निवास करते है। कॉलोनी में निवास कर रहे दर्जभर भर लोगों ने कहा कि कालोनाइजर के नक्शे के अनुसार कॉलोनी में सीवर लाईन, 7 पार्क, स्ट्रीट लाईट एवं एक स्कूल के साथ ही कॉलोनी में ड्रेनेज सिस्टम की व्यवस्था कालोनाइजर द्वारा दी जायेगी। लेकिन कालोनाइजर ने वर्तमान में 7 पार्क के स्थान पर सिर्फ 6 पार्क बनाये है साथ ही एक स्कूल भी मानचित्र के अनुसार बनाना था जो कि वर्तमान तक नहीं बना है। इसके साथ कॉलोनी में ड्रेनेज सिस्टम का कोई कार्य नहीं किया गया तथा स्ट्रीट लाईट भी नहीं लगाई है।

आयुक्त ने लगाई डायनामिक के प्रोजेक्ट मैनेजर को कड़ी फटकार

जिस पर आयुक्त ने गंभीरता से लेते हुए डायनामिक के प्रोजेक्ट मैनेजर को कड़ी फटकार लगाई। आयुक्त ने कहा सीवर लाईन, स्ट्रीट लाईट, पार्क का कार्य 20 श्रमिक प्रतिदिन लगाकर कार्य पूर्ण करें। उन्होंने कहा जिस स्थान पर स्कूल को भूमि आंवटित की गई है उस स्थान पर बोर्ड लगाया जाए। उन्होंने प्रोजेक्ट मैनेजर को नसीहत देते हुए कहा कि कार्यों में कोताही होने पर कठोर कार्यवाही अमल में लाई जायेगी।

इसके साथ ही हल्दूचौड़ क्षेत्र के लोगों ने बताया कि हल्दूचौड़ गेट से जो खनन सामग्री वाहनों द्वारा लाई जाती है मार्ग में धूल आने के कारण आम जनजीवन प्रदूषित होता है। क्षेत्र के लोगों ने इस समस्या से निजात दिलाने की मांग की। जिस पर कमिश्नर दीपक रावत ने मौके पर आये वन विभाग के डीएलएम को निर्देश दिये कि प्रतिदिन मार्ग में जल का छिड़काव करने के निर्देश दिये।

जनता दरबार में शोभा देवी ने विद्युत कनेक्शन लगाने, शिवराज सिंह ग्राम जसपुर ने दाखिल खारिज कराने की मांग की। जनता दरबार में बहुतायत संख्या में भूमि सम्बन्धी विवाद आये जिनका आयुक्त ने अधिकांश समस्या का मौके पर निदान किया।

उत्तराखंड : दो जिलों के आबकारी अधिकारी निलंबित, एक अटैच

ADVERTISEMENTS
🔴 EXCLUSIVE: भीषण बस हादसा!

हल्द्वानी से पिथौरागढ़ जा रही बस पलटी, मौके पर मची चीख-पुकार!

हादसे की पूरी वीडियो और रेस्क्यू अभियान देखने के लिए ऊपर क्लिक करें।

यूट्यूब पर देखें
⚠️ बागेश्वर में मौसम का ‘रौद्र’ रूप

पहाड़ों में भारी बारिश के बाद क्या हैं हालात? सीधे ग्राउंड ज़ीरो से देखें यह विशेष वीडियो रिपोर्ट।

▶ वीडियो देखने के लिए क्लिक करें
SOURCE: YOUTUBE SHORTS
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments