HomeAccidentहल्द्वानी : देर रात रेलवे स्टेशन के पास लगी भीषण आग

हल्द्वानी : देर रात रेलवे स्टेशन के पास लगी भीषण आग

ADVERTISEMENTS

हल्द्वानी। रविवार की देर रात हल्द्वानी रेलवे स्टेशन के पास पड़े कूड़े के ढेर में आग लग गई, देखते ही देखते आग ने विकराल हो गई। गनीमत रही कि आग की चपेट में कोई व्यक्ति नहीं आया, लेकिन आग की चपेट में पास ही की एक दुकान आ गई। आग की सूचना पर तत्काल बनभूलपुरा थाने के एस.ओ. प्रमोद पाठक फायर ब्रिगेड की टीम ने मौके पर पहुंचे और आग को काबू करने में लग गए। कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। सूचना पर मौके पर सीओ शांतनु पाराशर भी पहुंच गए।

वहीं दुकान के आगे की तरफ सो रहे स्थनीय निवासी का कहना है कि वह दुकान में पीछे की तरफ सोए हुए थे कि अचानक मोटरसाइकिल से गुजर रहे एक युवक ने कहा कि आग लग गई है, जिसके बाद वह दुकान से उठे तुरंत उनके द्वारा सिलेंडर और अन्य चीजों को बाहर निकाला गया और उन्होंने देखा कि आग का रुप काफी भयंकर था, क्योंकि पीछे की तरफ से काफी कूड़े का ढेर बना हुआ था।

वहीं एफएसओ मिंदर पाल सिंह ने बताया की आग किन कारणों से लगी है, इसके बारे जानकारी हासिल की जा रही है, लेकिन फायर ब्रिगेड की टीम ने आग पर काबू पा लिया है और किसी भी तरह का जानमाल का कोई नुकसान नहीं हुआ है, अब स्थिति पूरी तरह से नियंत्रण में है।

ADVERTISEMENTS
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments