HomeUttarakhandNainitalहल्द्वानी : 6 स्पा सेंटरों पर 60 हजार का जुर्माना व 1...

हल्द्वानी : 6 स्पा सेंटरों पर 60 हजार का जुर्माना व 1 स्पा सेंटर बंद करवाया

ADVERTISEMENTS

हल्द्वानी | एसएसपी प्रहलाद नारायण मीणा के निर्देश पर महिलाओं की सुरक्षा के दृष्टिगत शनिवार को उ.नि. मन्जू ज्याला, प्रभारी एण्टी ह्यूमैन ट्रैफिकंग फोर्स के नेतृत्व में पुलिस टीम ने हल्द्वानी और काठगोदाम क्षेत्र के विभिन्न स्पा सेंटरों पर औचक निरीक्षण किया।

निरीक्षण के दौरान कोतवाली हल्द्वानी क्षेत्र में स्थित स्पा सेंटर- The your spa, The golden spa, Forever spa, The releaxe unisex spa सेंटरों में विजिटर रजिस्टर में कस्टमर का पूर्ण विवरण अंकित नहीं था, ग्राहक की आईडी का सत्यापन नहीं किया गया और कर्मचारियों का सत्यापन भी नहीं किया गया। इन अनियमितताओं के कारण इन चारों सेंटरों पर धारा 52(3) 83 पुलिस एक्ट के तहत 10-10 हजार रूपए का चालान किया गया।

spa centers haldwani 2

जबकि काठगोदाम क्षेत्र में स्थित स्पा सेंटर- Divine Unisex Spa Centre को चैक किये जाने पर वर्करों का सत्यापन नहीं था, वर्करों के पास मसाज सर्टिफिकेट नहीं थे और विजिटर रजिस्टर में कस्टमर का पूर्ण विवरण अंकित नहीं किया गया था, स्पा सेंटर में सीसीटीवी कैमरे नहीं लगे थे और ना ही स्पा सेंटर का लाइसेंस था, इन अनियमितताओं के कारण स्पा सेंटर मालिक का धारा 52(3)83 पुलिस एक्ट के तहत 10 हजार रूपए का कोर्ट चालान किया गया है और स्पा सेंटर को बंद करवाया गया।

वहीं Green tea luxury spa centre को चैक किये जाने पर विजिटर रजिस्टर में कस्टमर का पूर्ण विवरण अंकित नहीं था, और कर्मचारियों का सत्यापन भी नहीं किया गया था। इन अनियमितताओं के कारण स्पा सेंटर का धारा 52(3) 83 पुलिस एक्ट के तहत ₹10,000 का चालान किया गया।

इस दबिश के दौरान एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग यूनिट की टीम ने विभिन्न स्पा सेंटरों में हो रही अनियमितताओं को उजागर करते हुए संबंधित नियमों के पालन को सुनिश्चित करने के लिए कार्यवाही की है।

इस दौरान पुलिस टीम में उप. नि. मन्जू ज्याला, हे.का. भूपेंद्र सिंह, का. महेंद्र भोज, म. का. लता शामिल रहे।

दुःखद खबर : सुहागरात की रात दूल्हा-दुल्हन की मौत; कमरे में दोनों के शव मिले

ADVERTISEMENTS
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments