HomeUttarakhandNainitalहल्दूचौड़ : महिला दुग्ध समिति का ममता कब्डाल ने किया उद्घाटन

हल्दूचौड़ : महिला दुग्ध समिति का ममता कब्डाल ने किया उद्घाटन

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

हल्दूचौड़। तेजपुर नेगी गांव में महिला दुग्ध समिति का क्षेत्र पंचायत सदस्या ममता कब्डाल ने उद्घाटन किया। उन्होंने कहा कि इस समिति के खुलने से जहां महिलाएं गांव में ही दूध की बिक्री कर अपनी आय में इजाफा कर सकेंगी वहीं आसपास की समितियों में कई जा रही मनमानी पर भी अंकुश लगेगा। समिति खुलने से महिलाओं में खुशी की लहर है। उनका कहना है था कि इससे पूर्व वह गंगापुर दुग्ध उत्पादक सहकारी समिति में दुग्ध विक्रय करते थे किंतु लम्बे समय से तमाम शिकायतों को लेकर चर्चा में रही समिति में कोई सुधार न होने पर उन्होंने दुग्धसंघ से महिला डेयरी खोलने की मांग की और आज उनकी मांग पूरी भी हो गयी है। उन्होंने दुग्धसंघ के उच्चाधिकारियों समेत समिति खोलने हेतु पूर्व दुग्ध विकास मंत्री हरीश चंद्र दुर्गापाल द्वारा दिए गए सहयोग के लिए उनका आभार व्यक्त किया है।

इस दौरान मुख्य रूप से पूर्व क्षेत्र पंचायत सदस्य दयाकृष्ण कबडवाल, कांता कबडवाल, सचिव गीता मनराल, रेनु मेहरा, भगवती गरवाल, उमा तिवारी लीला कपिल, पुष्पा गरवाल, प्रेमा गरवाल, सोनी बिष्ट, डेलीगेट संजय कबडवाल, लीलाधर खोलिया, नंदू तिवारी, गोपाल तिवारी, भगवान सिंह मनराल, तेज सिंह मनराल, कुंवर सिंह मनराल, धारा बल्लभ कपिल, नंदन सिंह बिष्ट, पूरन सिंह बिष्ट, प्रमोद गरवाल, भुवन गरवाल, पवन कबड़ाल मौजूद रहे।

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments