HomeAccidentBig Breaking Almora : बाजार से घर लौट रहे बुजुर्ग को जंगल...

Big Breaking Almora : बाजार से घर लौट रहे बुजुर्ग को जंगल उठा ले गया गुलदार, दर्दनाक मौत ! 500 मी. की दूरी पर मिला अधखाया शरीर

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

सीएनई रिपोर्टर, अल्मोड़ा
रानीखेत तहसील के ब्लॉक चमड़खान क्षेत्र अंतर्गत टाना रैली गांव में बाजार से घर लौट रहे एक बुजुर्ग को गुलदार ने अपना निवाला बना लिया। घटना के बाद से क्षेत्र में दहशत का माहौल है और लोगों ने वन शासन से तत्काल गुलदार को आदमखोर घोषित करने की मांग की है। मृतक यहां बिनसर महादेव मंदिर में सेवा कार्य करते थे।
मिली जानकारी के अनुसार चमड़खान क्षेत्र के टाना रैली गांव निवासी रमेश दत्त पंत, जो क्षेत्र में पंडित रघुवर के नाम से प्रसिद्ध थे बीती देर शाम बाजार से सब्जी ले अपने घर लौट रहे थे। इस दौरान उनका बेटा प्रकाश भी उनके साथ था। घर से महज सौ मीटर की दूरी पर पहले से घात लगाये बैठे एक गुलदार ने अचानक उन पर हमला कर दिया। इससे पहले की उनका बेटा मदद के लिए कुछ कर पाता गुलदार अपने मुंह में दबा कर पंडित रघुवर को जंगल की तरफ ले भागा। इस बीच चीख—पुकार सुनकर आस—पास के लोग जमा हो गये और तमाम लोगों ने हाथों में लाठी—डंडे लेकर जंगल की खाक छान डाली, लेकिन तब तक बहुत देर हो चुकी थी। ग्रामीणों को बुजुर्ग का अधखाया शरीर घटनास्थल से करीब 500 मीटर की दूर पर एक गधेरे में मिला। पुलिस व वन विभाग की टीम ने शव को बरामद कर अपने कब्जे में ले लिया है। वन विभाग अब अग्रिम कार्रवाई की तैयारी कर रहा है। घटना के बाद से क्षेत्र में दहशत व आक्रोश का माहौल है। बताया जा रहा है कि मृतक सोनी स्थित बिंसर महादेव मंदिर में भोजन आदि बनाने व भगवान के अन्य सेवाकार्य करते थे, जबकि उनका पुत्र भी मंदिर में शास्त्री है और पंडिताई का काम करता है।

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments