HomeBreaking Newsबिग ब्रेकिंग, उत्तराखंड : महिला को उठा ले गया गुलदार, खून से...

बिग ब्रेकिंग, उत्तराखंड : महिला को उठा ले गया गुलदार, खून से लथपथ शव बरामद

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

सीएनई रिपोर्टर, सितारगंज

सितारगंज के रनसाली रेंज से एक दर्दनाक हादसे की ख़बर आई है। यहां वन क्षेत्र में लकड़ी बीनने गयी महिला को गुलदार ने मार डाला है। वन विभाग और पुलिस की संयुक्त टीम ने खून से सना शव वन क्षेत्र से बरामद कर लिया है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार नानकमत्ता के रनसाली रेंज के सरौंजा वनबीट में लकड़ी बीनने गयी महिला को गुलदार ने अपना निवाला बना दिया है। बताया जा रहा है कि ग्राम मगरसड़ा निवासी 55 वर्षीय सुमित्रा देवी पत्नी रुप सिंह लकड़ी बीनने के लिए जंगल गई थी। उसके साथ उत्तरा देवी पत्नी ध्रुव सिंह व श्रीमंती देवी पत्नी सुखदेव सिंह भी थी। इस बीच झाड़ियों में घात लगाये बैठे गुलदार ने सुमित्रा देवी पर हमला कर दिया। यह नजारा देख साथ आई महिलाओं ने भी शोर मचाया, लेकिन सुमित्रा देवी को गुलदार वहां से घसीटकर जंगल की तरफ ले गया। महिलाओं की सूचना पर अन्य ग्रामीणों ने वन विभाग को सूचित किया।

जिसके बाद वन अनुभाग अधिकारी गजेंद्र सिंह बिष्ट, विनोद मेहता, जमुनादत्त, चरन सिंह टीम के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। कुछ ही दूर पर सुमित्रा देवी का शव खून से लथपथ पड़ा मिल गया। इधर कोतवाल प्रकाश सिंह दानू, हल्का चौकी इंचार्ज धीरेंद्र परिहार भी पहुंच गये। पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया। इधर एसआई धीरेंद्र परिहार ने बताया कि महिला की लाश मगरसड़ा गांव के पास से बरामद हुआ है। फिलहाल महिला का शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments