HomeBreaking Newsब्रेकिंग न्यूज : जंगली सूअर से संघर्ष में गुलदार घायल, रेस्क्यू सेंटर...

ब्रेकिंग न्यूज : जंगली सूअर से संघर्ष में गुलदार घायल, रेस्क्यू सेंटर भेजा

ADVERTISEMENTS

सीएनई रिपोर्टर, सुयालबाड़ी/गरमपानी

यहां कोश्याँकुटोली तहसील के मनर्सा में गुलदार और जंगली सूअर की आपसी भिडंत में गुलदार गम्भीर रूप से घायल हो गया, जिसे वन विभाग ने रेस्क्यू कर उपचार के लिए भेज दिया है।

घायल गुलदार के साथ वन क्षेत्राधिकारी प्रमोद कुमार आर्य एवं वन रक्षक ललित मोहन सिंह भौर्याल

​प्राप्त जानकारी के अनुसार सुबह के समय कुछ ग्रामीणों की नजर एक घायल गुलदार पर पड़ी, जो काभी बुरी हालत में था और चल भी नहीं पा रहा था। राहगीरों ने इसकी सूचना वन विभाग को दी। सूचना मिलने पर वन क्षेत्राधिकारी प्रमोद कुमार आर्य, वन रक्षक ललित मोहन सिंह भौर्याल सहित अन्य कार्मिक मौके पर पहुंचे। उनके द्वारा घायल गुलदार को वहां से सुरक्षित उठा लिया गया। जिसके बाद उन्होंने गुलदार को रेस्क्यू सेंटर रानीबाग भिजवा दिया है।

वन क्षेत्राधिकारी प्रमोद कुमार आर्य ने बताया कि घायल गुलदार मात्र छह माह की मादा है। जख्म देखकर साफ प्रतीत हो रहा है कि इसकी किसी जंगली सूअर से भिडंत हुई होगी। जिसके बाद सूअर ने इस पर प्राणघातक हमला कर बुरी तरह घायल कर दिया। उन्होंने बताया कि फिलहाल रेस्क्यू सेंटर में घायल गुलदार का उपचार जारी है। उसका जीवन बचाने के हर सम्भव प्रयास किये जा रहे हैं।

उल्लेखनीय है कि पर्वतीय जनपदों में जंगली सूअर बहुताय पाये जाते हैं। यह काश्तकारों की फसलों को काफी नुकसान पहुंचाते हैं। अकसर यह झुंडों में रहा करते हैं। जब कभी कोई शिकारी जीव इन पर हमला करता है तो यह भी आक्रमक हो जाया करते हैं। पहाड़ों में अकसर जंगली सूअर व गुलदारों के बीच संघर्ष हुआ करता है। यदि गुलदार कम उम्र का और अपरिपक्व शिकारी हुआ तो सूअर इन पर हावी हो जाया करते हैं।

ADVERTISEMENTS
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments