HomeUttarakhandNainitalओखलकांडा ब्रेकिंग : अब ओखलकांडा के कूकना गांव में गुलदार ने बनाया...

ओखलकांडा ब्रेकिंग : अब ओखलकांडा के कूकना गांव में गुलदार ने बनाया छात्रा को शिकार, खेत से उठा कर जंगल में ले गया, अधखाया शव बरामद

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

हल्द्वानी। नैनीताल जिले के ओखलकांडा ब्लॉक कूकना गांव के बजवाल तोक में अब गुलदार ने एक 18 वर्षीय युवती की हत्या कर दी है। 24 घंटे के भीतर दो छात्राओं की गुलदार द्वारा हत्या से क्षेत्रवासियों का गुस्सा सातवें आसमान पर है। मिली जानकारी के अनुसार गुरुवार की शाम लगभग कूकना गांव निवासी प्रकाश परगाईं की 18 वर्षीय बेटी चंपा अपने घर कुछ दूर घास काट रही थी। तभी गुलदार ने उस पर हमला बोल दिया। गगुलदार उसे घसीट कर जंगल के भीतर ले गया। ग्रामीणों के शोर मचाने पर गुलदार चंपा को छोड़कर तो भाग गया लेकिन उसे बचाया न जा सका। उसके प्राण पखेरू उड़ चुके थे। तकरीबन दो घंटे बाद ग्रामीण उसे जंगल में ढूंढ सके।

ग्रामीणों ने तुरंत इसकी जानकारी विधायक को दी और विधायक ने डीएफओ टीआर बीजू लाल को सूचित कर रात्रि में ही पिंजड़ा लगाने की मांग की। चंपा चोरगलिया राजकीय इंटर कॉलेज में अपने रिश्तेदार के वहां रहकर पढ़ाई करती थी। वह 12वीं की छात्रा थी। लॉकडाउन के कारण वह अपने घर आई थी। चंपा समेत प्रकाश परगाईं की तीन बेटियां और एक बेटा है। चंपा दूसरे नंबर की थी। इधर, क्षेत्र में घटना से दहशत है।

फरीदाबाद से शादी में शामिल होने आये लोगों की कार खाई में पलटी, 2 की मौत, 3 गम्भीर

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments