HomeUttarakhandAlmoraशिक्षिका सोनिका नेगी का मिला मार्गदर्शन, छात्रा मनीषा ने किया गौरवान्वित

शिक्षिका सोनिका नेगी का मिला मार्गदर्शन, छात्रा मनीषा ने किया गौरवान्वित

ADVERTISEMENTS

⏩ बाल वैज्ञानिक मनीषा आर्या का विज्ञान मॉडल राष्ट्रीय स्तर पर हुआ प्रदर्शित

⏩ मार्गदर्शक शिक्षिका सोनिका नेगी व मनीषा को NCERT Delhi से मिला Certificate

🔴 BREAKING: खनन कारोबारी का खौफनाक गुस्सा! रेट विवाद में प्रतिद्वंद्वी का क्या हाल किया? (देखें वीडियो)

सीएनई रिपोर्टर, अल्मोड़ा

✒️ Science model of child scientist Manisha Arya displayed at national level

✒️ NCERT Delhi gave certificate to teacher Sonika Negi and student Manisha

राजकीय बालिका इंटर कॉलेज द्वाराहाट (अल्मोड़ा) की बाल वैज्ञानिक मनीषा का मॉडल एनसीईआरटी दिल्ली द्वारा राष्ट्रीय स्तर पर प्रदर्शित होने पर छात्रा एवं मार्गदर्शक शिक्षिका सोनिका नेगी को एनसीईआरटी ने प्रमाण-पत्र प्रदान कर उनका सम्मान किया है।

उल्लेखनीय है कि जीजीआईसी द्वाराहाट (अल्मोड़ा) की छात्रा मनीषा आर्या द्वारा अपनी मार्ग मार्गदर्शक शिक्षिका सोनिका नेगी के सहयोग से ‘भावी कृषि पद्धतियां समाधान एवं चुनौतियां’ विषय पर बनाया गया विज्ञान मॉडल तैयार किया था। जिसे 47वीं जवाहरलाल नेहरू राष्ट्रीय विज्ञान, गणित एवं पर्यावरण प्रदर्शनी में राष्ट्रीय शैक्षिक अनुसंधान और प्रशिक्षण परिषद् (एनसीईआरटी) नई दिल्ली द्वारा राष्ट्रीय स्तर पर प्रदर्शित किया गया था।

मार्गदर्शक शिक्षिका सोनिका नेगी, प्रवक्ता जीव विज्ञान ने बताया कि राज्य स्तर से छात्रा का विज्ञान मॉडल राष्ट्रीय स्तर के लिए चयनित हुआ था। विद्यालय परिवार एवं क्षेत्रवासियों ने छात्रा की इस उपलब्धि पर हर्ष व्यक्त किया है। विज्ञान समन्वयक विनोद राठौर ने छात्रा के इस प्रदर्शन को जिले की बड़ी उपलब्धि बताया। ब्लॉक समन्वयक ने बाल वैज्ञानिक मनीषा और मार्गदर्शक शिक्षिका को शुभकामनाएं दी। मार्गदर्शक शिक्षिका विद्यार्थियों में वैज्ञानिक दृष्टिकोण को विकसित करने हेतु सदैव तत्पर रहती है। इनके दो मॉडल राज्य में प्रथम स्थान पर चयनित हुए थे, जिसमें से मनीषा का राष्ट्रीय स्तर पर प्रदर्शित हुआ।

ADVERTISEMENTS
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments