HomeUttarakhandAlmoraखुशखबरी: सोबन सिंह जीना परिसर अल्मोड़ा में अतिथि व्याख्याताओं की होगी भर्ती,...

खुशखबरी: सोबन सिंह जीना परिसर अल्मोड़ा में अतिथि व्याख्याताओं की होगी भर्ती, 25 पदों के लिए इस तिथि को होगा इंटरव्यू

ADVERTISEMENTS

सीएनई रिपोर्टर, अल्मोड़ा
एसएसजे परिसर अल्मोड़ा में शिक्षण कार्य के सुचारू संचालन के लिए विभिन्न विभागों में सत्र 2021—22 के लिए सोबन​ सिंह जीना विश्वविद्यालय ने गेस्ट फैकल्टी अतिथि व्याख्याता नियुक्त करने का निर्णय लिया है। इसके लिए 20 दिसंबर 2021 को संबंधित संकायों में इंटरव्यू आहूत किया है। जो सुबह 10 बजे से होगा। यह इंटरव्यू विभिन्न विभागों में कुल 25 पदों के लिए आयोजित होगा।

इच्छुक अभ्यर्थी अपने शैक्षिक योग्यता प्रमाण पत्र वॉक इन इंटरव्यू के समय जमा करेंगे। इसके लिए सामान्य/अन्य पिछड़ा वर्ग के लिए 1000 रुपये तथा अनुसूचित जाति/जनजाति वर्ग के अभ्यर्थियों के लिए 500 रुपये शुल्क जमा किया जाना है। चयन में सभी नियम व शर्तें लागू होंगी। इस संबंध में विस्तृत जानकारी विश्वविद्यालय की वेबसाइट में देखी जा सकती है।

ADVERTISEMENTS
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments