HomeUttarakhandAlmoraअल्मोड़ा : पुण्यतिथि पर याद किए गए महान देशभक्त राम सिंह धौनी

अल्मोड़ा : पुण्यतिथि पर याद किए गए महान देशभक्त राम सिंह धौनी

ADVERTISEMENTSAd

📌 राम सिंह धौनी ट्रस्ट के तत्वाधान में ​श्रद्धांजलि कार्यक्रम

👉 सिकुड़ा बैंड पार्क में आदम कद प्रतिमा पर माल्यार्पण

सीएनई रिपोर्टर, अल्मोड़ा। महान देशभक्त और देश को सर्वप्रथम जै हिंद का नारा देने वाले स्वतंत्रता संग्राम सेनानी राम सिंह धौनी की पुण्यतिथि यहां सिकुड़ा तिराहे मे स्थित पार्क में मनायी गयी। इस मौके पर स्व. धौनी के नाती भूपेंद्र नेगी ने मूर्ति का माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की।

पुण्यतिथि पर याद किए गए महान देशभक्त राम सिंह धौनी
पुण्यतिथि पर याद किए गए महान देशभक्त राम सिंह धौनी
पुण्यतिथि पर याद किए गए महान देशभक्त राम सिंह धौनी
पुण्यतिथि पर याद किए गए महान देशभक्त राम सिंह धौनी

कार्यक्रम में उपस्थित लोगों द्वारा भावपूर्ण श्रद्धांजलि दी गई। उल्लेखनीय है कि सिकुड़ा बैंड में ट्रस्ट द्वारा स्थापित पार्क और आदमकद रामसिंह धौनी की प्रतिमा के समक्ष प्रतिवर्ष पुण्य तिथि व जयंती कार्यक्रम मनाया जाता है। प्रतिवर्ष की तरह इस बार भी आयोजन हुआ।

सर्वप्रथम स्वतंत्रता सेनानी धौनी के नाती भूपेन्द्र नेगी ने उनकी मूर्ति में माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि दी। सुनिता बिष्ट व हरिता नेगी ने दीप प्रज्जवलित कर पुष्पांजलि अर्पित की। कार्यक्रम मे ट्रस्ट के उपाध्यक्ष हयात सिंह गेरा ने धौनी की जीवनी पर प्रकाश डाला। सचिव भूपेन्द्र नेगी ने ट्रस्ट द्वारा पूर्व में प्रस्तुत करबला से जैंती रोड का नाम राम सिंह धौनी मार्ग रखने संबंधी मांग को दोहराया। कार्यक्रम मे बीना गेरा, हीरा सिंह बिष्ट, पंकज सिंह, उपाध्यक्ष हयात सिंह गेरा, सचिव भूपेन्द्र नेगी, सुनीता बिष्ट, पुष्कर सिंह बोरा, रोहित कार्की, पंकज बिष्ट, ललित बिष्ट, पूरन सिंह आदि उपस्थित थे।

ADVERTISEMENTS
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments