HomeUttarakhandAlmoraफिर बढ़ रहा Corona का ग्राफ, PWD और Ssj Campus में मिले...

फिर बढ़ रहा Corona का ग्राफ, PWD और Ssj Campus में मिले Corona Positive , एहितयातन हुए बंद ! district में 23, city में दर्जन भर संक्रमित

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

CNE Reportar, Almora

लगातार बरती जा रही लापरवाही का खामियाजा अब जनपद को भुगतना पड़ रहा है। आज अल्मोड़ा में जहां एसएसजे परिसर में एक और प्राध्यापक के कोरोना पाॅजिटिव पाये जाने के बाद एसएसजे परिसर 03 दिन के लिए बंद कर दिया गया है, वहीं लोक निर्माण विभाग में एक महिला कर्मचारी की रिपोर्ट भी पाॅजिटिव आने के बाद लोनिवि प्रांतिय खंद आगामी 02 दिनों के लिए बंद कर दिया गया है। वहीं आज अल्मोड़ा जनपद में 23 लोगों की रिपोर्ट कोरोना पाॅजिटिव आई है, जिनमें से दर्जन भर नगर क्षेत्र से ही हैं। आपको बता दें कि लोक निर्माण विभाग प्रांतीय खंड में अधीक्षण अभियंता के कोरोना पाॅजिटिव आने के बाद सुरक्षा के लिहाज से कुल 57 कर्मचारियों का कोविड टैस्ट किया गया, जिनमें से 01 महिला की रिपोर्ट कोरोना पाॅजिटिव आई। जिसके बाद एहितयात के तौर पर विभाग 02 दिन के लिए बंद कर दिया गया है। वहीं आज एसएसजे परिसर में विज्ञान संकाय में कार्यरत एसिस्टेंट प्रोफेसर की रिपोर्ट कोरोना पाॅजिटिव आई। अब महाविद्यालय 03 दिन के लिए बंद कर दिया गया है और अब यह 20 दिसंबर को खुलेगा। प्रभारी निदेशक प्रो. बीडीएस नेगी ने बताया कि परिसर में हर जरूरी इंतजाम किए जा रहे हैं तथा सुरक्षा का पूरा ध्यान रखा जा रहा है। ज्ञात रहे कि यहां इससे पूर्व भी दो प्रोफेसर कोरोना संक्रमित हो चुके हैं। वहीं आज जनपद की रिपोर्ट बता रही है कि ताड़ीखेत से 08, द्वाराहाट 02, स्याल्दे 01 तथा अल्मोड़ा नगर क्षेत्र से 12 लोगों की रिपोर्ट कोरोना पाॅजिटिव आई है। मकेड़ी, खोल्टा, थाना बाजार व चैमू आदि से लोगों के कोरोना संक्रमित होने की जानकारी है। जनपद में कुल 23 कोरोना पाॅजिटिव केस आज आये हैं।

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments