HomeUttarakhandAlmoraश्री राम मंदिर निधि सहयोग अभियान को लेकर भव्य शोभायात्रा कल 15...

श्री राम मंदिर निधि सहयोग अभियान को लेकर भव्य शोभायात्रा कल 15 जनवरी को, प्रातः शै भैरव मंदिर में एकत्रित होंगे राम भक्त

ADVERTISEMENTS

CNE REPORTER, ALMORA

अयोध्या में श्री राम जन्मभूमि मंदिर निर्माण हेतु निधि सहयोग अभियान 15 जनवरी से पूरे जिले में प्रारम्भ होगा। इस सम्बन्ध में निधि सहयोग अभियान समिति की बैठक केशव भवन तल्ला दन्या में हुई। बैठक में सभी कार्यकर्ताओं ने अभियान को उत्साहपूर्वक संपन्न कराने की बात कही। इस अवसर पर तय हुआ कि कल शुक्रवार 15 जनवरी को नगर में एक भव्य शोभायात्रा का आयोजन होगा। शोभायात्रा हेतु तमाम राम भक्त, जिनमें बड़ी संख्या में महिलाएं भी होंगी। प्रातः शै भैरव मंदिर में एकत्रित होंगे। इसके उपरान्त शोभायात्रा माल रोड से होते हुए चैघानपाटा, पुलिस कार्यालय, सिद्ध नौला होते हुए होकर रघुनाथ मंदिर पहुंचेगी। जहां जलाभिषेक के साथ हनुमान चालीसा का पथ किया जायेगा। तत्पश्चात शोभायात्रा नंदादेवी पहुंचेगी। जहां निधि सहयोग अभियान को नगर के घर-घर तक पहुंचाने हेतु रामभक्तों की सभा का आयोजन किया जायेगा। निधि सहयोग अभियान समिति की बैठक में किशन गुरुरानी, भगवती प्रसाद कोठारी, आलम उनियाल, गोपाल सिंह नयाल, शिवनारायण, डॉ चन्द्र प्रकाश फुलोरिया, जगदीश नेगी, मंगल सिंह, गणेश दत्त, एल के पंत, अरविन्द जोशी, भैरव सिंह कार्की, सुरेश कांडपाल आदि उपस्थित रहे।

65 साल के मैराथन मैन महिपाल सिंह
65 की उम्र में शुगर को दी मात!
देखें 'फिट दादाजी' की पूरी कहानी (आवाज़ के साथ)
ADVERTISEMENTS
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments