होंगे धार्मिक अनुष्ठान, निकलेगी भव्य सांस्कृतिक शोभायात्रा
सीएनई रिपोर्टर, रानीखेत
गांधी पार्क नवरात्रि स्थल एक बार फिर मां दुर्गा की भक्ति और उत्साह से गूंजेगा। 22वें दुर्गा पूजा महोत्सव की तैयारियों को लेकर सोमवार को अलका होटल में समिति की अहम बैठक आयोजित हुई। बैठक में निर्णय लिया गया कि इस वर्ष महोत्सव को पहले से अधिक भव्य और सांस्कृतिक वैभव के साथ मनाया जाएगा।

बैठक की अध्यक्षता श्री नंदा देवी के संरक्षक हरीश लालसाह ने की, जबकि संचालन समिति अध्यक्ष अजय कुमार बबली ने किया। उन्होंने पिछले वर्ष के आय-व्यय का ब्यौरा प्रस्तुत किया और आगामी कार्यक्रम की रूपरेखा बताई।
महोत्सव कार्यक्रम इस प्रकार रहेंगे:
- 22 सितंबर 2025: प्राण प्रतिष्ठा के साथ महोत्सव का शुभारंभ
- 23 सितंबर: सुंदरकांड पाठ
- 24 सितंबर: अंतरविद्यालयी भजन प्रतियोगिता
- 25 सितंबर: श्री दुर्गा सप्तशती पाठ
- 27 सितंबर: 56 भोग का आयोजन
- 28 सितंबर: अंतरविद्यालयी चित्रकला प्रतियोगिता
- 29 सितंबर: खीर महाभोग
- 01 अक्टूबर: हवन एवं कन्या पूजन
- 02 अक्टूबर: सांस्कृतिक शोभायात्रा एवं महोत्सव का समापन
बैठक में छावनी परिषद के नामित सदस्य मोहन नेगी, नंद किशोर गर्ग, भास्कर कपिल, नरेश अग्रवाल, सौरभ अग्रवाल, दीपक तिवारी, गौरव तिवारी, बसंत नेगी, मोहन बिष्ट समेत कई गणमान्य लोग मौजूद रहे।
समिति ने श्रद्धालुओं से अधिक से अधिक संख्या में शामिल होकर मां दुर्गा के इस भव्य आयोजन को सफल बनाने का आग्रह किया।

