HomeUttarakhandAlmoraभक्ति-संस्कृति का संगम: सप्तेश्वर धाम में भव्य मेला एवं यज्ञ महोत्सव

भक्ति-संस्कृति का संगम: सप्तेश्वर धाम में भव्य मेला एवं यज्ञ महोत्सव

ADVERTISEMENTS

दिव्य हवन और कन्या पूजन का अद्भुत दृश्य

पनुवानौला (सीएनई रिपोर्टर): देवभूमि की समृद्ध परंपराओं को जीवंत रखते हुए, धौलादेवी ब्लॉक के ग्राम ग्वाड़ स्थित भगवती मंदिर (सप्तेश्वर धाम) में रामनवमी के पावन पर्व पर विशाल पौराणिक, ऐतिहासिक एवं सांस्कृतिक मेला यज्ञ महोत्सव हर्षोल्लास के साथ संपन्न हुआ। वर्षों से चली आ रही इस महान परंपरा ने एक बार फिर समूचे क्षेत्र को भक्ति के रंग में सराबोर कर दिया।

वैदिक अनुष्ठानों से महका सप्तेश्वर धाम

🚨 अल्मोड़ा की नाक कट गई!
विदेशी पर्यटक ने दिखाई हकीकत
Almora News
पूरी रिपोर्ट देखने के लिए यहाँ क्लिक करें ▶
CNE - Creative News Express

महोत्सव के दौरान मंदिर परिसर में रामायण पाठ, पंचांग कर्म, हवन, तर्पण, गोदान और कौमारी पूजन जैसे विशेष अनुष्ठान संपन्न किए गए। माँ भगवती की भव्य देवी डोला यात्रा आकर्षण का केंद्र रही, जिसके दर्शनों के लिए श्रद्धालुओं का तांता लगा रहा। इस धाम की महत्ता को देखते हुए सूचना प्रसारण विभाग, दूरदर्शन के कलाकारों और विभिन्न सांस्कृतिक मंचों ने अपनी प्रस्तुतियों से कार्यक्रम को सफल बनाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया।

इस पावन अवसर पर क्षेत्रीय जनभावनाओं और भक्ति का अद्भुत समागम देखने को मिला। कार्यक्रम में जिला पंचायत अध्यक्ष हेमा गैड़ा, भाजपा नेता गौरव पांडे, प्रकाश भट्ट, विक्रम बगडवाल, ब्लाक प्रमुख धौलादेवी लीला गैड़ा, पूरन बिष्ट, मेला समिति के व्यवस्थापक हीरा डोलिया, हरीश नाथ, दीवान सिंह, राजेन्द्र सिंह, गोपाल सनवाल, भुवन सनवाल, दिगम्बर सनवाल, कैलाश सनवाल, खीम सिंह, जगत सिंह, मोहन सिंह और अमित गोस्वामी आदि प्रमुख रूप से उपस्थित रहे। सभी गणमान्य जनों ने माँ भगवती का आशीर्वाद लेकर क्षेत्र की खुशहाली की कामना की।

ADVERTISEMENTS
🔴 EXCLUSIVE: भीषण बस हादसा!

हल्द्वानी से पिथौरागढ़ जा रही बस पलटी, मौके पर मची चीख-पुकार!

हादसे की पूरी वीडियो और रेस्क्यू अभियान देखने के लिए ऊपर क्लिक करें।

यूट्यूब पर देखें
⚠️ बागेश्वर में मौसम का ‘रौद्र’ रूप

पहाड़ों में भारी बारिश के बाद क्या हैं हालात? सीधे ग्राउंड ज़ीरो से देखें यह विशेष वीडियो रिपोर्ट।

▶ वीडियो देखने के लिए क्लिक करें
SOURCE: YOUTUBE SHORTS
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments