HomeUttarakhandAlmoraUniversity News: पहली सितंबर से होंगी वार्षिक पद्धति वाले महाविद्यालयों में स्नातक...

University News: पहली सितंबर से होंगी वार्षिक पद्धति वाले महाविद्यालयों में स्नातक की परीक्षाएं

— सोबन सिंह जीना विश्वविद्यालय ने पूरी की परीक्षाओं की तैयारी, कुलपति की घोषणा
सीएनई रिपोर्टर, अल्मोड़ा
सोबन सिंह जीना विश्वविद्यालय, अल्मोड़ा के अ​धीन वार्षिक पद्धति वाले 15 महाविद्यालयों में स्नातक प्रथम वर्ष (कला, विज्ञान व वाणिज्य) की परीक्षाएं 01 सितंबर, 2021 से 04 अक्टूबर 2021 तक चलेंगी। इसके लिए विश्वविद्यालय ने पूरी तैयारी कर ली है।

विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. नरेंद्र सिंह भंडारी ने जानकारी देते हुए बताया कि सोबन सिंह जीना विश्वविद्यालय, अल्मोड़ा के अधीन कुल 38 कॉलेजों (35 सरकारी और 3 निजी) हैं। जिनमें से 15 कॉलेजों में वार्षिक पद्धति और 23 कॉलेजों में सेमेस्टर पद्धति के तहत शिक्षण कार्य संचालित है। उन्होंने बताया कि आगामी 01 सितम्बर, 2021 से 04 अक्टूबर, 2021 तक वार्षिक पद्धति से संचालित 15 महाविद्यालयों में पंजीकृत कला, विज्ञान एवं वाणिज्य के स्नातक प्रथम वर्ष के विद्यार्थियों की परीक्षाएं शुरू करने का निर्णय लिया गया है। जिसकी पूर्ण तैयारियां विश्वविद्यालय ने कर ली हैं। उन्होंने बताया कि

स्नातक प्रथम वर्ष (कला, विज्ञान एवं वाणिज्य) की परीक्षाओं के लिए 14 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। इन 14 केंद्रों में कुल 2396 परीक्षार्थी स्नातक की परीक्षा देंगे। राजकीय महाविद्यालय, पाटी (चंपावत) के विद्यार्थी अपनी परीक्षाएं राजकीय महाविद्यालय, देवीधुरा में देंगे। कुलपति प्रो. भंडारी ने कहा कि कला वर्ग के स्नातक प्रथम वर्ष के विद्यार्थियों की 01 सितम्बर, 2021 को अंग्रेजी भाषा, हिंदी भाषा, संस्कृत के प्रथम प्रश्नपत्रों की परीक्षाएं होंगी। विज्ञान वर्ग के स्नातक प्रथम वर्ष के विद्यार्थियों की भौतिक, जंतु विज्ञान के प्रश्नपत्र प्रथम की परीक्षा 02 सितंबर तथा वाणिज्य वर्ग के स्नातक प्रथम वर्ष के छात्रों की एकांउंटिंग गुप-प्रथम, फाइनेंसियल एकाउंटिंग प्रथम प्रश्नपत्र की परीक्षाएं 06 सितंबर, 2021 से शुरू होंगी।

उन्होंने बताया कि ये सभी परीक्षाएं प्रातः 08 बजे से 10 बजे तक दो घंटे की होंगी। इन परीक्षाओं के संचालन में कोविड-19 के दिशा-निर्देशों का अनुपालन कराने के निर्देश महाविद्यालयों को दिए गए हैं। परीक्षा सामग्री परीक्षा केंद्रों तक पहुंचा दी गई है। उन्होंने यह भी कहा कि सभी विद्यार्थी कोविड-19 के नियमों का पालन करेंगे। कुलपति ने यह भी बताया है कि स्नातक और परास्नातक के द्वितीय सेमेस्टर की परीक्षाओं की तैयारियां भी विश्वविद्यालय द्वारा पूर्ण कर ली गई हैं। शीघ्र ही स्नातक व परास्नातक के द्वितीय सेमेस्टर की परीक्षाओं के लिए तिथियों की घोषणा कर दी जाएगी।

RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments