लालकुआं। क्षेत्र के विधायक नवीन दुम्का ने बताया के वन विकास निगम के अध्यक्ष सुरेश परिहार व प्रशासन तथा वन विभाग के अधिकारियों से वार्ता के बाद गोला खनन से जुड़े व्यवसायियों के लिए एक शुभ समाचार सामने आया है। उन्होंने बताया कि गौला खान के लिए केंद्र सरकार की एनवायरमेंट क्लीयरेंस जो मार्च 2021 को समाप्त हो गई थी उसे 2023 तक बढ़ा दिया गया है। अब 2023 तक पर्यावरण स्वीकृति व फॉरेस्ट क्लीयरेंस हो चुका है। उन्होंने बताया कि इसके साथ ही वन विकास निगम के अध्यक्ष परिहार के हस्तक्षेप से खनन गेट का विवाद भी हल हो गया है तथा शीघ्र गेट चालू हो जाएंगे। उन्होंने क्षेत्र की जनता की ओर से सुरेश परिहार व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र रावत का आभार जताया है।
ब्रेकिंग लालकुआं : गौला खनन को मिली 2023 तक की एनवायरमेंट क्लीरियंस – नवीन दुम्का
RELATED ARTICLES

