HomeUttarakhandBageshwarBageshwar News: सरकार की उपलब्धियां भाजपा की सत्ता में वापसी का रास्ता...

Bageshwar News: सरकार की उपलब्धियां भाजपा की सत्ता में वापसी का रास्ता बनाएंगी—सुरेश भट्ट, भाजपा की झोली में आएंगी 60 से अधिक सीटें—रेखा, भाजपा जिला कार्यसमिति की बैठक

ADVERTISEMENTS

सीएनई रिपोर्टर, बागेश्वर
भारतीय जनता पार्टी की जिला कार्यसमिति की बैठक संपन्न हो गई है। बैठक में आगामी विधानसभा चुनाव के जीत के मंत्रों पर मंथन हुआ। भाजपा के प्रदेश महामंत्री सुरेश भट्ट ने कहा कि सरकार की उपलब्धियां भाजपा की फिर सत्ता में वापसी का रास्ता साफ करेंगी। प्रदेश की मंत्री रेखा आर्या ने कहा कि जनता का अपार स्नेह भाजपा को 60 से अधिक सीटें वापस दिलाएगा।

भाजपा जिलाध्यक्ष शिव सिंह बिष्ट की अध्यक्षता में पार्टी कार्यालय में हुई कार्यसमिति बैठक को संबोधित करते हुए प्रदेश की बाल विकास मंत्री रेखा आर्य ने कहा कि केंद्र व राज्य सरकार की उपलब्धियों के आधार पर ही भाजपा जनता के बीच जा रही है। उन्होंने कहा कि भाजपा को जनता का अपार स्नेह मिल रहा है, जिसके आधार पर कहा जा सकता है कि भाजपा 60 से अधिक सीटों के साथ सत्ता में वापसी करने जा रही है।
भाजपा के प्रदेश महामंत्री सुरेश भटट ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि भाजपा की उपलब्धियां ही सत्ता में वापसी का रास्ता तैयार करेंगी। कार्यकर्ता पार्टी की रीढ़ है। कार्यकर्ताओं की मजबूती ही पार्टी ही को मजबूत बनाती है। विधायक चंदन दास व बलवंत भौर्याल ने कहा कि पार्टी संगठन में बूथ लेबल कार्यकर्ताओं की भूमिका महत्वपूर्ण है। इसलिए प्रत्येक बूथ के कार्यकर्ता के साथ समन्वय स्थापित कर अधिक से अधिक कार्यकर्ताओं को जोड़ना है। सरकार की योजनाओं को प्रत्येक व्यक्ति तक पहुचाना होगा।


बैठक में जिला पंचायत अध्यक्ष बसंती देव,देवेंद्र ढेला, दीपा आर्या, सविता नगरकोटी, हरीश रावत,पूरन सिंह गड़िया, सुरेश गड़िया, मनोज ओली,प्रकाश लाल साह, रवि करायत, कुंदन रैखोला,दयाल काण्डपाल,सुंदर सिंह रधुवीर दफौटी, घनश्याम जोशी, इंद्र सिंह फर्स्वाण, इंद्र सिंह बिष्ट, सुनीता आर्य, जनार्जन लोहनी, प्रभा गड़िया, विक्रम सिंह शाही, राम सिंह कोरंगा, आदि मौजूद थे। कार्यक्रम का संचालन सुरेश काण्डपाल एवं राजेन्द्र परिहार ने कि

ADVERTISEMENTS
65 साल के मैराथन मैन महिपाल सिंह
65 की उम्र में शुगर को दी मात!
देखें 'फिट दादाजी' की पूरी कहानी (आवाज़ के साथ)
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments