HomeUttarakhandBageshwarबागेश्वर: जुर्माना/जमानत राशि देने में असमर्थ कैदी की मदद करेगी सरकार

बागेश्वर: जुर्माना/जमानत राशि देने में असमर्थ कैदी की मदद करेगी सरकार

ADVERTISEMENTS

✍️ सशक्त समिति करेगी ऐसे कैदियों को चिह्नित

सीएनई रिपोर्टर, बागेश्वर: जेल में बंद गरीब कैदी जो आर्थिक तंगी के कारण जुर्माना या जमानत राशि देने में असमर्थ है। उसकी अब सरकार मदद करेगी। ऐसे कैदियों के लिए गरीब कैदी सहायता योजना चलाई गई है। भारत सरकार कैदियों को वित्तीय सहायता प्रधान करेगी। मजिस्ट्रेट की अध्यक्षता में सशक्त समिति गठित की गई है।

65 साल के मैराथन मैन महिपाल सिंह
65 की उम्र में शुगर को दी मात!
देखें 'फिट दादाजी' की पूरी कहानी (आवाज़ के साथ)

जिला मजिस्ट्रेट आशीष भटगांई ने गरीब कैदियों को वित्तीय सहायता प्रदान करने के लिए जिला स्तरीय सशक्त समिति की बैठक ली। उन्होंने निर्देश कहा कि जेल में बंद ऐसे कैदी जो जुर्माना राशि या जमानत राशि अदा न करने के कारण जेल में बंद हैं। उनको चिह्नित किया जाएगा। अगली बैठक में ऐसे मामलों को वित्तीय सहायता के लिए समिति के सम्मुख प्रस्तुत करेंगे। ताकि ऐसे कैदियों को वित्तीय सहायता प्रदान की जा सके। बैठक में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण सचिव जयेंद्र सिंह, न्यायिक मजिस्ट्रेट पुनीत कुमार, पुलिस उपाधीक्षक अंकित कंडारी, अभियोजन अधिकारी सीमा भेतवाल आदि उपस्थित थे।

ADVERTISEMENTS
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments