HomeUttarakhandAlmoraAlmora : पाया इनाम, गदगद हुए भाग्यशाली ! प्रकाश इलेक्ट्रॉनिक्स में पुरस्कार...

Almora : पाया इनाम, गदगद हुए भाग्यशाली ! प्रकाश इलेक्ट्रॉनिक्स में पुरस्कार वितरण

ADVERTISEMENTS

सीएनई रिपोर्टर, अल्मोड़ा

वार्षिक लकी ड्रॉ के द्वितीय पुरस्कार विजेता सौरभ प्रसाद को फ्रिज प्रदान करते दुग्ध संघ के प्रदेश उपाध्यक्ष दीप डांगी

प्रतिवर्ष की तरह इस साल भी प्रकाश प्रकाश इलेक्ट्रॉनिक्स में लक्की ड्रा का पुरस्कार वितरण कार्यक्रम का आयोजन पूरी भव्यता के साथ हुआ। तीन भाग्यशाली विजेताओं ने प्रथम, द्वितीय व तृतीय पुरस्कार के रूप में क्रमश: एलईडी टीवी, फ्रिज और वाशिंग मशीन प्राप्त की।

वार्षिक लकी ड्रॉ की तृतीय पुरस्कार विजेता संगीता देवी को वॉशिंग मशीन प्रदान करते हुए अतिथि त्रिलोचन जोशी

आज रविवार को प्रकाश इलेक्ट्रोनिक के कचहरी बाज़ार स्थित प्रतिष्ठान में हुए कार्यक्रम में वार्षिक लक़्क़ी ड्रा के विजेताओं को पुरस्कार वितरित किये गए। प्रथम पुरस्कार एलईडी 32 इंच पुरस्कार पूर्वी पोखरखाली निवासी हेमा देवी को को पूर्व पालिकाध्यक्ष शोभा जोशी ने प्रदान किया। दुग्ध संघ प्रदेश उपाध्यक्ष दीप डांगी ने द्वितीय पुरस्कार विजेता सौरभ प्रसाद निवासी राजपुरा को फ्रिज तथा तृतीय पुरस्कार वाशिंग मशीन विजेता संगीता देवी निवासी हवालबाग को आमंत्रित अतिथि त्रिलोचन जोशी द्वारा प्रदान किया गया। इस मौके पर रंगकर्मी गोपाल चम्याल ने मनमोहक प्रस्तुति देकर कार्यक्रम में समां बांध दिया।

कार्यक्रम को संबोधित करतीं श्रीमती गीता मेहरा, साथ में रंगकर्मी गोपाल सिंह चम्याल

प्रकाश इलेक्ट्रॉनिक्स के स्वामी प्रकाश रावत ने बताया कि 101 सांत्वना पुरस्कार भी दिए गए। कार्यक्रम का संचालन वैभव पांडे द्वारा किया गया। इस अवसर पर हेमा सुप्याल, रेड क्रॉस सोसाइटी के चेयरमैन मनोज सनवाल, गिरीश धवन, जिला उपभोक्ता आयोग सदस्य विद्या बिष्ट, गीता मेहरा, रंगकर्मी गोपाल चम्याल, लता तिवारी, मीता उपाध्याय, गीता पांडे, सभासद दीपा साह, प्रेमा धपोला, व्यापार मंडल कोषाध्यक्ष कार्तिक साह, उप सचिव अमन नज्जोन आदि मौजूद रहे।

ADVERTISEMENTS
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments