HomeUttarakhandAlmoraशोहदों को भारी पड़ा राह चलती लड़कियों को छेड़ना, पुलिस ने धर...

शोहदों को भारी पड़ा राह चलती लड़कियों को छेड़ना, पुलिस ने धर दबोचा, कार सीज

ADVERTISEMENTS

सीएनई रिपोर्टर, खैरना/गरमपानी

यहां अल्मोड़ा—हल्द्वानी हाईवे पर शराब पीकर वाहन चलाना और राह चलती लड़कियों से छेड़छाड़ करना शोहदों को भारी पड़ गया। चौकी इंचार्ज ने त्वरित कार्रवाई करते हुए कार चालक व उसके साथी धर दबोचा और वाहन सीज कर दिया।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार यहां खैरना में होंडा कार संख्या UK02A4344 में सवार दो युवक शराब के नशे में वाहन चलाते हुए राह चलती लड़कियों से छेड़छाड़ व हुड़दंग कर रहे थे। जिस पर तत्काल चौकी पुलिस ने मामले का संज्ञान लिया और कार्रवाई की।

चौकी पुलिस द्वारा की गई अन्य चालान संंबंधी कार्रवाई

दरअसल, चौकी प्रभारी खैरना एसआई दिलीप कुमार को सूचना मिली की एक हौंडा कार में दो युवक शराब पीकर निगलात के पास राह चलती लड़कियों के साथ बदतमीजी और हुड़दंग मचाते हुए खैरना की तरफ आ रहे हैं। चौकी प्रभारी ने तत्काल चेकिंग अभियान चलाकर वाहन संख्या UK02A4344 को पकड़ लिया। इस दौरान वाहन चालक नवीन खोलिया पुत्र मदन खोलिया निवासी मंडलसेरा, जनपद बागेश्वर व उसका साथी नवल जोशी पुत्र जय दत्त जोशी निवासी बागेश्वर शराब के नशे में धुत मिले। चौकी प्रभारी ने बताया कि चालक को धारा 185 MV act में गिरफ्तार कर वाहन सीज किया गया व दूसरे व्यक्ति का 81 पुलिस एक्ट में चालान किया गया। इसके अलावा एमबी एक्ट के अंतर्गत कुल 04 चालान किये गये, जिसमें से 01 ओवरलोड पर चालान हुआ और 01 वाहन सीज किया गया। बिना मास्क व सोशल डिस्टेंसिंग का पालन नहीं करने वाले के विरुद्ध 02 चालान हुए। पुलिस एक्ट के अंतर्गत 6 चालान करके 1500 संयोजन शुल्क वसूल किया गया।

ADVERTISEMENTS
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments