HomeUttarakhandAlmoraउपलब्धि : सुप्रसिद्ध शिक्षाविद प्रो. (डॉ.) गोपाल सिंह नयाल गोवा विद्यापीठ के...

उपलब्धि : सुप्रसिद्ध शिक्षाविद प्रो. (डॉ.) गोपाल सिंह नयाल गोवा विद्यापीठ के दसवें विश्वविद्यालय कार्यपरिषद के सदस्य मनोनीत, शुभकामनाएं

ADVERTISEMENTS

अल्मोड़ा। सुप्रसिद्ध शिक्षाविद व पर्यावरणविद प्रो. (डॉ.) गोपाल सिंह नयाल गोवा विद्यापीठ के दसवें विश्वविद्यालय कार्यपरिषद के सदस्य मनोनीत मनोनीत किये गये हैं। महाराष्ट्र एवं गोवा के राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी ने उनका मनोनयन किया है।
उल्लेखनीय है कि प्रो. नयाल की प्रारम्भिक शिक्षा प्राइमरी पाठशाला जोल स्यूनरा, जूनियर हाईस्कूल कमलेश्वर तथा हाईस्कूल एवं इंटर की शिक्षा रामजे इंटर कालेज अल्मोड़ा से हुई। उन्होंने बी०ए०, एम०ए० भूगोल, बीड०, एम०एड०, एम०फिल० की शिक्षा शोभनसिंह जीना कुमाऊं विश्वविद्यालय परिसर अल्मोड़ा से उत्तीर्ण की है। उन्होंने वर्ष 1980 से कुमाऊं विश्वविद्यालय परिसर अल्मोड़ा में अध्यापन कार्य प्रारंभ किया। 1984 में कुमाऊं विश्वविद्यालय नैनीताल से पी-एच०डी०की उपाधि ग्रहण की। डॉ० नयाल वर्ष 2001 में शिक्षा संकाय अल्मोड़ा में प्रोफेसर प्रोन्नत हुए। उत्तराखंड लोक सेवा आयोग के स्थापक सदस्य के रूप में 2001 से 2007 तक सराहनीय कार्य किया। इनके निर्देशन 20 शोधकर्ताओं को पी-एच०डी० की उपाधि मिली है। साथ ही डॉ. नयाल के निर्देशन में सर्वाधिक शोध प्रबंध पर्यावरण शिक्षा पर प्रस्तुत किए गए हैं। एक शोध प्रबंध पंडित दीनदयाल उपाध्याय के शैक्षिक एवं सामाजिक दर्शन पर पूर्ण किया गया है। कुछ शोध प्रबंध विद्यार्थियों के पलायन तथा वी०टी०सी०एव वी०एड० विद्यार्थियों पर प्रस्तुत किये गये हैं। सेवा काल में इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय से डी०डी०ई० और एम०ए०डी०ई० की उपाधियां भी अर्जित की है खास बात यह है कि डॉ. नयाल ने 40 वर्षों के सेवा काल में एक दिन का भी चिकित्सा अवकाश नहीं लिया है। आपने 1975 में एन०सी०सी०का सी प्रमाण पत्र उत्तीर्ण किया। इन्होंने २6 शोध उपकरण निर्मित एवं मानकीकृत किते हैं। डाक्टर नयाल के 50 से भी अधिक शोध पत्र राष्ट्रीय एवं अंतर्राष्ट्रीय शोध पत्रिकाओं में प्रकाशित हो चुके हैं। जिनमें अधिकांश शोध पत्र एन०सी०ई०आर०टी० से प्रकाशित शोध पत्रिकाओं में प्रकाशित हुए हैं, जो गुणात्मक शोध कार्य की ओर ध्यान आकर्षित करते हैं। डॉ. नयाल ने 35 राष्ट्रीय एवं अंतर्राष्ट्रीय सेमीनार एवं कार्यशालाओं में सक्रिय भागीदारी की है। उत्तर प्रदेश शासन में सम्म्लित अल्मोड़ा एवं बागेश्वर जनपद के आइ०टी०आइ० के चेयरमैन के दायित्व का कुशलता पूर्वक निर्वहन किया है। इधर डाक्टर नयाल को इस महत्वपूर्ण पद पर मनोनीत किए जाने पर पर डॉ.गोपाल सिंह नयाल, डॉ.श्रीमती शान्ति नयाल एवं समस्त पारिवारिकजनौ ने महाराष्ट्र एवं गोवा के राज्यपाल भगतसिंह कोश्यारी का आभार व्यक्त किया है।

ADVERTISEMENTS
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments