HomeUttarakhandBageshwarBageshwar: जिलाध्यक्ष व जिला मंत्री दोनों ही पदों पर चुने गए गोपाल

Bageshwar: जिलाध्यक्ष व जिला मंत्री दोनों ही पदों पर चुने गए गोपाल

— राजकीय शिक्षक संघ का अधिवेशन संपन्न

सीएनई रिपोर्टर, बागेश्वर: राजकीय शिक्षक संघ का दो दिवसीय जिला स्तरीय अधिवेशन संपन्न हो गया है। दूसरे दिन हुए संगठन चुनावों में गोपाल पंत अध्यक्ष और गोपाल मेहता जिलामंत्री चुने गए। पदाधिकारियों ने पद और गोपनीयता की शपथ ली।

राजकीय इंटर कालेज बागेश्वर के परिसर पर आयोजित दो दिवसीय अधिवेशन के समापन हो गया है। अधिवेशन के दूसरे दिन संगठन का चुनाव हुए। जिसमें अशोक सिंह माजिला उपाध्यक्ष, राधिक पाठक उपाध्यक्षा, राजेंद्र प्रसाद टम्टा संगठन मंत्री, अक्षय जोशी और पिंकी पांडे संयुक्त मंत्री, भरत नेगी आय व्यय निरीक्षक, लक्ष्मण सिंह महर कोषाध्यक्ष मनोनीत किए गए, जबकि चंद्र प्रकाश मिश्रा को संरक्षक बनाया गया।

चुनाव अधिकारी बसंत बल्लभ पांडे, कैलाश अंडोला थे। इस दौरान बहादुर कुंवर, विजय गोस्वामी, मुकुल भाकुनी, हरीश भट्ट, आनंद चौहान, शुभ्रा तिवारी, बबीता बिष्ट, दया रावत, मोहन जोशी, देवेंद्र मेहता, डॉ राजीव जोशी, शैलेन्द्र धपोला, आलोक पांडेय, के एस रावत, दीप गढ़िया, शेकर कालाकोटी, मंगल बिष्ट, मुकेश नगरकोटी, दीवान कोश्यारी आदि उपस्थित थे।

RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments