HomeUttarakhandAlmoraखुशखबरी: अल्मोड़ा-हल्द्वानी के बीच घंटों का सफर चंद मिनटों में होगा तय

खुशखबरी: अल्मोड़ा-हल्द्वानी के बीच घंटों का सफर चंद मिनटों में होगा तय

ADVERTISEMENTS

👉 हैली सेवा का शुभारंभ, ढाई हजार रुपये प्रति यात्री किराया निर्धारित
👉 दूरस्थ क्षेत्रों के नागरिकों को सुगम सफर होगा उपलब्ध: मुख्यमंत्री

🚨 अल्मोड़ा की नाक कट गई!
विदेशी पर्यटक ने दिखाई हकीकत
Almora News
पूरी रिपोर्ट देखने के लिए यहाँ क्लिक करें ▶
CNE - Creative News Express

सीएनई रिपोर्टर, अल्मोड़ा: अब हवाई सेवा से अल्मोड़ा व हल्द्धानी के बीच सफर सुगम हो गया है। बसों में करीब 4 से 5 घंटे का सफर पर चंद मिनटों में तय हो सकेगा। इसके लिए बुधवार को अल्मोड़ा-हल्द्वानी के बीच हवाई सेवा का शुभारंभ कर दिया गया है। इसका शुभारंभ मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने देहरादून से वर्चुअल माध्यम से किया।

शुभारंभ करते हुए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि अल्मोड़ा से हल्द्वानी के बीच क्षेत्रीय संपर्क योजना (उड़ान योजना) के तहत इन सेवाओं को संचालित किया जा रहा है। अल्मोड़ा को उत्तराखंड का प्राचीन नगर के साथ ही ऐतिहासिक एवं सांस्कृतिक शहर बताते हुए सीएम ने कहा कि ये शहर प्राकृतिक सुंदरता, ऐतिहासिक मंदिरों और समृद्ध संस्कृति के लिए देश और दुनिया भर के पर्यटकों को आकर्षित करते हैं। हेली सेवा शुरू होने से अब पर्यटक हल्द्वानी से अल्मोड़ा तक और भी आसानी से पहुंच सकेंगे। इन सेवाओं से हल्द्वानी से अल्मोड़ा महज़ कुछ मिनटों में पहुंचा जा सकेगा। हेली सेवाओं के प्रारंभ होने से दोनों क्षेत्रों में पर्यटन एवं आर्थिक विकास को गति मिलेगी।

इस मौके पर जिलाधिकारी आलोक कुमार पांडेय ने कहा कि इस सेवा के प्रारंभ होने से अल्मोड़ा वासियों को बहुत राहत मिलेगी। आपात परिस्थितियों में भी लोगों को दिक्कतों का सामना नहीं करना पड़ेगा। इससे अल्मोड़ा के पर्यटन को पंख लगेंगे तथा आर्थिकी में वृद्धि होगी। प्रतिदिन चलने वाली इस हवाई सेवा को हेरिटेज एविएशन के माध्यम से संचालित किया जाएगा। इस अवसर पर जिला पंचायत अध्यक्ष हेमा गैड़ा, सीडीओ रामजी शरण शर्मा, मेयर अजय वर्मा, पूर्व विधायक कैलाश शर्मा, उप जिलाधिकारी संजय कुमार समेत अन्य जनप्रतिनिधि तथा अधिकारी वर्चुअली रूप से जुड़े।
दिन में दो ​बार मिलेगी सेवा

अल्मोड़ा व हल्द्धानी के बीच हैली सेवा दिन में दो बार चलेगी। इसकी पहली उड़ान अल्मोड़ा से दोपहर 12:50 पर रवाना होगी तथा दूसरी उड़ान का समय शाम 4:10 बजे रहेगा और यात्री को 2500 रुपये किराया देना होगा। यात्री https://airheritage.in/ के माध्यम से ऑनलाइन टिकट बुक कर सकते हैं।

ADVERTISEMENTS
🔴 EXCLUSIVE: भीषण बस हादसा!

हल्द्वानी से पिथौरागढ़ जा रही बस पलटी, मौके पर मची चीख-पुकार!

हादसे की पूरी वीडियो और रेस्क्यू अभियान देखने के लिए ऊपर क्लिक करें।

यूट्यूब पर देखें
⚠️ बागेश्वर में मौसम का ‘रौद्र’ रूप

पहाड़ों में भारी बारिश के बाद क्या हैं हालात? सीधे ग्राउंड ज़ीरो से देखें यह विशेष वीडियो रिपोर्ट।

▶ वीडियो देखने के लिए क्लिक करें
SOURCE: YOUTUBE SHORTS
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments