HomeUttarakhandAlmoraउपलब्धि : अल्मोड़ा की अदिति का फ़्रांस में इंटर्नशिप प्रोग्राम के लिए...

उपलब्धि : अल्मोड़ा की अदिति का फ़्रांस में इंटर्नशिप प्रोग्राम के लिए चयन

ADVERTISEMENTS

तमाम गणमान्य लोगों ने दी शुभकामनाएं

अल्मोड़ा। यहां मोहल्ला ओढ़खोला निवासी एवं अटल उत्कृष्ट राजकीय इंटर कॉलेज लमगड़ा में सहायक अध्यापक व्यायम के पद में कार्यरत विनोद कुमार की पुत्री कुमारी अदिति कुमार का चयन फ़्रांस में इंटर्नशिप प्रोग्राम के लिए हुआ है।

अदिति का गोविन्द बल्लभ पंतनगर विश्वविद्यालय से कृषि खाद्य और कृषि विज्ञान में फ्रांसीसी भारतीय आदान-प्रदान विकास प्रोग्राम के तहत फ्रांस के लिए हुआ है। वर्तमान में अदिति कुमार गोविन्द बल्लभ पंतनगर विश्वविद्यालय में बी.टेक. बायोटेक चतुर्थ वर्ष में अध्ययनरत है। अदिति कुमार 09 मार्च 2025 से 04 अप्रैल 2025 तक फ्रांस के औरलैक शहर में कृषि खाद्य और कृषि विज्ञान में अध्ययन करेंगी।

अदिति कुमार ने इसका श्रेय अपने गुरुजनों के अलावा दादा गंगा राम, दादी चंपा देवी, बड़े पिताजी पंकज कुमार, बड़ी माताजी ललिता, माता अनीता, पिताजी विनोद कुमार, चाचा जगदीश प्रसाद, चाची अंजलि प्रसाद एवं शारदा पब्लिक स्कूल की प्रधानाचार्य विनीता लखचौरा को दिया है। विनोद कुमार की छोटी पुत्री भी वर्तमान में आई.आई.टी. मद्रास में तृतीय वर्ष में अध्ययनरत है।

कुमारी अदिति कुमार की इस उपलब्धि के लिए अल्मोड़ा के सांसद अजय टम्टा, विधायक मनोज तिवारी वॉड तल्ला ओढ़खोला के पार्षद ने परिवार एवं अदिति को बधाई दी है। खंड शिक्षा अधिकारी लमगड़ा प्रेमा बिष्ट, अटल उत्कृष्ट रा.इ.का. लमगड़ा के प्रधानचार्य त्रिभुवन कुमार एवं समस्त स्टाफ, माध्यमिक शिक्षक संघ के जिला अध्यक्ष भूपाल सिंह चिलवाल, माध्यमिक शिक्षक संघ के ब्लॉक अध्यक्ष तारा सिंह ने भी शुभकामनाएं देते हुए अदिति के उज्जवल भविष्य की कामना की है।

अल्मोड़ा की अदिति का फ़्रांस में इंटर्नशिप प्रोग्राम के लिए चयन
अल्मोड़ा की अदिति का फ़्रांस में इंटर्नशिप प्रोग्राम के लिए चयन

जानिए, क्या है DEFIAA परियोजना

DEFIAA परियोजना (एग्रोफूड और एग्रोनॉमी में फ्रांसीसी भारतीय आदान-प्रदान का विकास) फ्रांसीसी कृषि मंत्रालय द्वारा समर्थित एक परियोजना है। यह कृषि संस्थानों का एक संघ है जो चयनित भारतीय संस्थानों से भारतीय छात्रों का स्वागत करने के लिए इच्छुक है। इंटर्नशिप का उद्देश्य छात्रों को खाद्य विज्ञान, प्रौद्योगिकी और अन्य कृषि क्षेत्रों में पेशेवर और व्यावहारिक अनुभव प्रदान करना है, जिसमें खाद्य प्रसंस्करण पर विशेष ध्यान दिया जाएगा।

 

ADVERTISEMENTS
🔴 BREAKING: खनन कारोबारी का खौफनाक गुस्सा! रेट विवाद में प्रतिद्वंद्वी का क्या हाल किया? (देखें वीडियो)
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments