HomeUttarakhandAlmoraअल्मोड़ा में गोलू संदेश यात्रा का होगा भव्य स्वागत, तैयारियों को अंतिम...

अल्मोड़ा में गोलू संदेश यात्रा का होगा भव्य स्वागत, तैयारियों को अंतिम रुप

ADVERTISEMENTS

✍️ 19 नवंबर को शहर में पहुंचेगी, स्वागत की रुपरेखा तय

सीएनई रिपोर्टर, अल्मोड़ा: गोलज्यू संदेश यात्रा के अल्मोड़ा पहुंचने पर भव्य स्वागत होगा और स्वागत की रुपरेखा तय कर ली गई है। इसी संबंध में आज अपनी धरोहर संस्था के सदस्यों की नंदादेवी मंदिर परिसर में बैठक हुई। जिसमें तैयारियों को अंतिम रुप दिया गया। यह यात्रा 19 नवंबर को अल्मोड़ा में प्रवेश करेगी।

उल्लेखनीय है कि 5 नवंबर से शुरु हुई, यह धार्मिक यात्रा उत्तराखंड के विभिन्न जिलों से होते हुए 24 नवंबर को संपन्न होगी। संस्था की बैठक में बताया गया कि 19 नवंबर यह यात्रा चितई गोलू मंदिर से होते हुए अल्मोड़ा में प्रवेश करेगी और अल्मोड़ा जिलांतर्गत विभिन्न स्थानों पर इसका भव्य स्वागत किया जाएगा। तय किया गया कि इस यात्रा का गोलना करड़िया, धारानौला, राजपुरा व दुगालखोला में महिलाओं और भक्त समुदाय द्वारा भव्य स्वागत किया जाएगा। इस यात्रा का सबसे मुख्य पड़ाव अल्मोड़ा के सिद्धनौला मंदिर से होगा, यहां से यात्रा अल्मोड़ा बाजार होते भैरव मंदिर तक चलेगी, जहां पर देव डंगरियों द्वारा देव अवतरण के रुप में भक्तों को आशीर्वाद दिया जाएगा। संस्था की ओर से नगर की जनता से 19 नवंबर को अधिकाधिक संख्या में कलश यात्रा व पुष्पवर्षा से गोलू संदेश यात्रा का स्वागत करने की अपील की है।

बैठक में यात्रा के स्वागत के लिए हरीश कनवाल को संयोजक, शंकर दत्त पांडे, अरविंद जोशी, मनोज सनवाल को संरक्षक, राधा तिवारी को महिला संयोजक नियुक्त किया गया है। इसके अलावा कई अन्य लोगों को भी दायित्व सौंपे गए हैं। बैठक में संस्था के प्रदेश उपाध्यक्ष मनमोहन चौधरी, जिलाध्यक्ष सुरेश कांडपाल, मीडिया प्रभारी विनोद तिवारी, अरविंद जोशी, प्रमोद लोहनी, मुकेश बनकोटी, प्रकाश लोहनी, संजय वर्मा, अशोक पांडे, राधा राजपूत, मीना पांडे आदि कई गणमान्य मौजूद रहे।

ADVERTISEMENTS
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments