HomeUttarakhandAlmoraगोल्डन कार्ड : सुविधा कुछ नहीं, हर माह वसूल रहे चार्ज, ...

गोल्डन कार्ड : सुविधा कुछ नहीं, हर माह वसूल रहे चार्ज, एडवोकेट सती ने उठाया मामला

ADVERTISEMENTSAd

सीएनई रिपोर्टर, अल्मोड़ा

उत्तराखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के महासचिव तथा पूर्व दर्जा राज्य मंत्री एडवोकेट केवल सती ने कहा कि ये बहुत ही दुर्भाग्यपूर्ण है कि सरकारी कर्मचारियों के उनके स्वास्थ्य सुविधाओं के लिए गोल्डन कार्ड के नाम पर प्रतिमाह उनके वेतन स्केल के आधार पर पैसा कटता है, लेकिन उन्हें इस कार्ड की बदौलत सरकारी अस्पतालों तक में स्वास्थ्य संबंधी सुविधा नहीं मिल रही है।

सती ने जारी बयान में कहा कि काफी पहले सरकारी कार्मिकों व उन पर आश्रित उनके परिजनों को भी गोल्डन कार्ड 30 रुपए चार्ज कर स्वास्थ्य सुविधाओं के लिए निर्गत किया गया, लेकिन आज तक कोई भी स्वास्थ्य संबंधी सुविधाएं गोल्डन कार्ड धारकों को नहीं मिली हैं। सती ने कहा कि यहां तक कि सरकारी अस्पतालों में भी गोल्डन कार्ड धारकों को कोई भी स्वास्थ्य संबंधी सुविधा नहीं मिलती है।

सती ने कहा कि सरकारी अस्पतालों में आयुष्मान कार्ड धारकों को ही सुविधा प्रदान की जाती है। गोल्डन कार्ड धारकों के लिए सरकार की तरफ से कोई भी आदेश नहीं है। उन्होंने कहा कि सरकारी कर्मचारियों के अधिकांश आश्रितों के पास आयुष्मान कार्ड थे जो कि गोल्डन कार्ड बनते समय जमा कर दिए गए और उन्हें आयुष्मान कार्ड की सुविधाओं से भी वंचित कर दिया गया। उनसे कहा गया कि गोल्डन कार्ड से ही अब आपको सम्पूर्ण सुविधाएं मिलेंगी। इस आधार पर उनके आयुष्मान कार्ड भी जमा कर दिए गए जो कि गलत निर्णय था।

सती ने कहा कि सरकार को जब सरकारी कर्मचारियों को गोल्डन कार्ड की सुविधा ही नहीं देनी थी तो उनके वेतन से क्यों कटौती की जा रही है। सती ने कहा कि या तो सरकार गोल्डन कार्ड से सारी सुविधाएं प्रदान करे नहीं तो सरकारी कर्मचारियों की वेतन से कटौती बंद कर उनकी समस्त वेतन से की गई कटौती को उनको वापस करे।

ADVERTISEMENTS
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments