HomeUttarakhandNainitalगरमपानी : छात्राओं ने स्वयं तैयार की कलात्मक राखियां, धूमधाम से मनाया...

गरमपानी : छात्राओं ने स्वयं तैयार की कलात्मक राखियां, धूमधाम से मनाया रक्षाबंधन

ADVERTISEMENTS

सीएनई रिपोर्टर गरमपानी

भाई—बहन के प्रेम का प्रतीक रक्षाबंधन का पर्व यहां बेतालघाट ब्लॉक के खैरना गरमपानी स्थित सरस्वती शिशु विद्या मन्दिर में बड़े ही धूमधाम से मनाया गया। विशेष यह रहा कि विद्यालय की छात्राओं ने बड़े ही उत्साह का परिचय देते हुए विद्यालय में ही रखी वस्तुओं का उपयोग कर कलात्मक राखियों का निर्माण किया।

65 साल के मैराथन मैन महिपाल सिंह
65 की उम्र में शुगर को दी मात!
देखें 'फिट दादाजी' की पूरी कहानी (आवाज़ के साथ)

शनिवार को विद्यालय की 23 छात्राओं स्वयं अपने हाथों से तैयार राखियों को विद्यालय के छात्रों को बांधा। वहीं विद्यालय में महिला शिक्षकों द्वारा भी विद्यालय के प्रधानचार्य तुलसी प्रसाद भट्ट की कलाइयों में राखियां बांधी गयी। इस अवसर पर प्रधानाचार्य तुलसी प्रसाद भट्ट ने कहा कि यह हमारे पूरे भारत वर्ष का सबसे महत्वपूर्ण तथा लोकप्रिय त्यौहार है, जो कि भाई तथा बहिनों के आपस के प्रेम को दर्शाता है। यह त्यौहार को भारतवर्ष के हर वर्ग तथा हर समाज तथा हर धर्म के लोगों द्वारा मनाया जाने वाला पर्व है। इस दौरान तुलसी प्रसाद भट्ट, हंसा जोशी, बबिता आर्य, पूजा पिनारी, हेम लता बिष्ट, मंजू देवी, रोशनी आर्य इत्यादि लोग मौजूद रहे ।

ADVERTISEMENTS
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments