HomeUttarakhandNainitalजिम कार्बेट एरिया का शैक्षिक भ्रमण कर प्रफुल्लित हुई छात्राएं

जिम कार्बेट एरिया का शैक्षिक भ्रमण कर प्रफुल्लित हुई छात्राएं

ADVERTISEMENTS

➡️ देखा IMPCL मोहान, धनगढ़ी म्यूजियम और गर्जिया देवी मंदिर

सीएनई रिपोर्टर, बेतालघाट

समान शिक्षा अभियान के तहत राजकीय कन्या इंटर कॉलेज बेतालघाट की छात्राओं ने IMPCL मोहान, जिम कार्बेट आदि का शैक्षिक भ्रमण किया।

शैक्षिक भ्रमण कर प्रफुल्लित हुई छात्राएं

शैक्षिक भ्रमण के तहत कक्षा 09 व 11 की छात्राओं ने इंडियन मेडिसिन फार्मास्यूटिकल कारपोरेशन लिमिटेड (Indian Medicines Pharmaceutical Corporation Limited), जिम कॉर्बेट, धनगढ़ी म्यूजियम, गर्जिया देवी मंदिर आदि का भ्रमण किया।

इस शैक्षिक भ्रमण के माध्यम से जहां छात्राओं ने स्थानीय उत्पादों से बनने वाली दवाओं की जानकारी हासिल की वहीं प्रकृति के सुरम्य वातावरण का भी भरपूर आनंद उठाया।

इस दौरान भ्रमण प्रभारी प्रियंवदा वत्स, शालू, कविता परिहार, संतोष अधिकारी, सुमन, रेखा आदि मौजूद रहे। प्रधानाचार्या भारती आर्या ने समस्त छात्राओं का उत्साहवर्धन करते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की।

ADVERTISEMENTS
🔴 BREAKING: खनन कारोबारी का खौफनाक गुस्सा! रेट विवाद में प्रतिद्वंद्वी का क्या हाल किया? (देखें वीडियो)
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments